मेरठ में देहली गेट क्षेत्र के सराय लालदास में सोमवार रात नौ बजे दो बहनों से छेड़छाड़ का विरोध करने पर सांप्रदायिक बवाल हो गया। दोनों पक्षों में जमकर हुई मारपीट और पथराव के बाद फायरिंग भी हुई। इसमें दोनों बहनों समेत आठ लोग घायल हो गए। एक पक्ष ने पांच गाड़ियों में तोड़फोड़ कर हंगामा शुरू किया।
विज्ञापन
वेस्ट यूपी में छेड़छाड़ पर सांप्रदायिक बवाल, फायरिंग
2 of 7
आननफानन में पुलिस और पीएसी लगाकर मामले को शांत किया गया। सूचना पर भाजपाई भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान एसपी सिटी और सीओ से भाजपाइयों की जमकर नोकझोंक भी हुई। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
वेस्ट यूपी में छेड़छाड़ पर सांप्रदायिक बवाल, फायरिंग
3 of 7
सराय लालदास में गोपाल नाम से कन्फैक्शनरी शॉप है। रात करीब 9 बजे अनवर, जिशान, हारुन और कई युवक दुकान के सामने धूम्रपान कर रहे थे। इसी दौरान ईश्वरपुरी की रहने वाली दो बहनें भाई के साथ सामान खरीदकर दुकान से निकल रहीं थीं।
वेस्ट यूपी में छेड़छाड़ पर सांप्रदायिक बवाल, फायरिंग
4 of 7
पुलिस के मुताबिक युवकों ने दोनों बहनों से छेड़छाड़ कर दी। इतना ही नहीं विरोध करने पर आरोपियों ने दोनों बहनों और भाई पर हमला बोल दिया। इसकी जानकारी लगते ही युवती पक्ष के भी लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
वेस्ट यूपी में छेड़छाड़ पर सांप्रदायिक बवाल, फायरिंग
5 of 7
इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट के बाद पथराव और हवाई फायरिंग भी हुई। इसमें दोनों बहनों समेत अनवर और उसका भाई फैजल और चार अन्य घायल हुए। इसके बाद एक पक्ष के लोगों ने हाकी और डंडे लेकर जमकर उत्पात मचाया। एक क्लीनिक में घुसकर लूटपाट और तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
वेस्ट यूपी में छेड़छाड़ पर सांप्रदायिक बवाल, फायरिंग
6 of 7
उत्पातियों ने एक स्विफ्ट, आईटेन, मारुति समेत पांच गाड़ियां भी तोड़फोड़ कर आगजनी की कोशिश की। मामला सांप्रदायिक रूप ले चुका था। सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आननफानन में एसएसपी पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में भी हंगामा हुआ। हालात बेकाबू होते देखकर पुलिस ने अनवर को मेडिकल कॉलेज और युवतियां को एक निजी अस्पताल में रेफर कराया।
वेस्ट यूपी में छेड़छाड़ पर सांप्रदायिक बवाल, फायरिंग
7 of 7
घायल युवतियों को देखने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी भी अस्पताल पहुंचे। युवतियों ने पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर हारून, जीशान, अनवर समेत दर्जन भर से भी अधिक लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वही, दूसरे पक्ष के शहजाद ने दीपक प्रजापति उर्फ मामा, कालू, करण, भोलू, समेत दर्जनों लोगों पर मारपीट का केस दर्ज कराया।