मथुरा सदर क्षेत्र में गोकुल बैराज के डूब क्षेत्र के मुआवजे को लेकर शनिवार को आंदोलन कर रहे किसानों और भाजयुमो कार्यकर्ताओं का पुलिस से संघर्ष हो गया। पथराव के बीच पुलिस और किसानों ने जमकर फायरिंग की।
विज्ञापन
तस्वीरें: मथुरा में महा'बवाल', फायरिंग, आगजनी, तोड़फोड़
2 of 30
कई बार पुलिस को मौके से भागना पड़ा।
विज्ञापन
तस्वीरें: मथुरा में महा'बवाल', फायरिंग, आगजनी, तोड़फोड़
3 of 30
पुलिस के भागते ही किसान और भाजयुमो के लोग बेकाबू हो गए।
तस्वीरें: मथुरा में महा'बवाल', फायरिंग, आगजनी, तोड़फोड़
4 of 30
दो सरकारी बस और एक टेंपो को आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
तस्वीरें: मथुरा में महा'बवाल', फायरिंग, आगजनी, तोड़फोड़
5 of 30
चार दर्जन से अधिक वाहनों के शीशे तोड़ दिए।
विज्ञापन
तस्वीरें: मथुरा में महा'बवाल', फायरिंग, आगजनी, तोड़फोड़
6 of 30
गोकुल बैराज का कंट्रोल रूम भी आंदोलनकारियों ने तहस-नहस कर दिया है।
विज्ञापन
तस्वीरें: मथुरा में महा'बवाल', फायरिंग, आगजनी, तोड़फोड़
7 of 30
दोपहर बाद आसपास के जिलों का फोर्स पहुंचने पर बवाल पर काबू पाया जा सका।
तस्वीरें: मथुरा में महा'बवाल', फायरिंग, आगजनी, तोड़फोड़
8 of 30
घटना में सीओ महावन सहित कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।
तस्वीरें: मथुरा में महा'बवाल', फायरिंग, आगजनी, तोड़फोड़
9 of 30
गंभीर रूप से घायल सीओ महावन को मथुरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि पुलिस की फायरिंग व लाठी चार्ज में घायल किशन और पवन की गंभीर हालत को देखते हुए आगरा रेफर कर दिया गया।
तस्वीरें: मथुरा में महा'बवाल', फायरिंग, आगजनी, तोड़फोड़
10 of 30
घटना के संबंध में एस ओ सदर बाजार, अधिशासी अभियंता सिंचाई, यूपी रोडवेज कर्मी दिनेश की ओर से बलवाईयों के खिलाफ बलवे, सरकारी कार्य में बाधा डालने, डकैती, आगजनी, सेवन क्रिमिनल लॉ सहित करीब 11 धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
तस्वीरें: मथुरा में महा'बवाल', फायरिंग, आगजनी, तोड़फोड़
11 of 30
पुलिस ने आठ बलवाईयों को गिरफ्तार कर लिया है।
तस्वीरें: मथुरा में महा'बवाल', फायरिंग, आगजनी, तोड़फोड़
12 of 30
शनिवार पूर्वाह्न 11 बजे बड़ी संख्या में किसान गोकुल बैराज पहुंच गए।
तस्वीरें: मथुरा में महा'बवाल', फायरिंग, आगजनी, तोड़फोड़
13 of 30
बैनर और झंडे लेकर भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री कुंवर सिंह निषाद, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेश निषाद, भाजपा ब्रज क्षेत्र नेता प्रदीप गोस्वामी, पवन हिंडौल, जितेंद्र सिंह, अमित ठाकुर, डंबर सिंह आदि भी पहुंचे। सड़क जाम कर दी गई।
तस्वीरें: मथुरा में महा'बवाल', फायरिंग, आगजनी, तोड़फोड़
14 of 30
किसान डीएम को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस की आंदोलनकारियों से कई बार झड़प हुई।
तस्वीरें: मथुरा में महा'बवाल', फायरिंग, आगजनी, तोड़फोड़
15 of 30
पुलिस ने सख्ती से जाम खुलवाने का प्रयास किया तो नाराज किसानों और भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पथराव कर दिया। टकराव बढ़ा तो फायरिंग शुरू हो गई।
तस्वीरें: मथुरा में महा'बवाल', फायरिंग, आगजनी, तोड़फोड़
16 of 30
पुलिस और किसानों की ओर से जमकर फायरिंग की गई। दोनों ओर से पांच दर्जन से अधिक हवाई फायर किए गए। इसके बाद पुलिस बैकफुट पर आ गई।
तस्वीरें: मथुरा में महा'बवाल', फायरिंग, आगजनी, तोड़फोड़
17 of 30
आंदोलनकारियों ने पुलिसकर्मियों को आधा किलोमीटर तक दौड़ाकर पीटा।
तस्वीरें: मथुरा में महा'बवाल', फायरिंग, आगजनी, तोड़फोड़
18 of 30
दोपहर ढाई बजे फोर्स के साथ एसएसपी मंजिल सैनी पहुंचीं। डीएम राजेश कुमार, आईजी जोन एसके गुप्ता और डीआईजी लक्ष्मी सिंह भी पहुंच गईं।
तस्वीरें: मथुरा में महा'बवाल', फायरिंग, आगजनी, तोड़फोड़
19 of 30
आसपास के जिलों का फोर्स भी बुला लिया गया तब जाकर बवाल पर काबू पाया जा सका। मौके पर पीएसी भी तैनात कर दी गई है।
तस्वीरें: मथुरा में महा'बवाल', फायरिंग, आगजनी, तोड़फोड़
20 of 30
यमुना नदी पर गांव औरंगाबाद के पास डेढ़ दशक पूर्व गोकुल बैराज बनाया गया था। बैराज पर पानी रोके जाने से गांव औरंगाबाद, मादापुर, रावल, मुरादपुर, दामोदरपुरा सहित आठ गांवों के किसानों की जमीन यमुना किनारे के डूब क्षेत्र में आ गई। इसके मुआवजे की किसान लंबे समय से मांग कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले फतेहपुर की सांसद निरंजन ज्योति ने भी इस मामले को मथुरा आकर उठाया था।
तस्वीरें: मथुरा में महा'बवाल', फायरिंग, आगजनी, तोड़फोड़
21 of 30
मुआवजे के लिए 15 साल से अधिक समय का लंबा इंतजार। इस दौरान किसानों ने प्रशासनिक अधिकारियों के दरवाजे पर भी न जाने कितनी बार दस्तक दी लेकिन को हल नहीं निकला।
तस्वीरें: मथुरा में महा'बवाल', फायरिंग, आगजनी, तोड़फोड़
22 of 30
न्याय की आस टूटने लगी तो गोकुल बैराज के डूब क्षेत्र के प्रभावित किसानों का धैर्य भी जवाब दे गया और किसानों ने गोकुल बैराज के सामने सड़क पर जाम लगा दिया। ये जिलाधिकारी मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों से सख्ती से निपटना चाहा।
तस्वीरें: मथुरा में महा'बवाल', फायरिंग, आगजनी, तोड़फोड़
23 of 30
पुलिस ने डंडा उठाया तो हालात बिगड़ गए। पुलिस कम थी और जाम लगाने वाले अधिक, इसके बाद तो हालात बेकाबू हो गए।
तस्वीरें: मथुरा में महा'बवाल', फायरिंग, आगजनी, तोड़फोड़
24 of 30
गोकुल बैराज पर मुआवजे की मांग को लेकर हुए बवाल और जाम में डीजल व पेट्रोल के एक दर्जन टैंकर भी फंसे रहे। जलती बसों व एक टेंपो में से मात्र 100 मीटर की दूरी पर ही बीपीसीएल का पेट्रोल से भरा टैंकर खड़ा था। यदि वह आग पकड़ लेता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
तस्वीरें: मथुरा में महा'बवाल', फायरिंग, आगजनी, तोड़फोड़
25 of 30
गोकुल बैराज पर लगे जाम के चलते गोकुल मोड़ से लेकर गौशाला तिराहे तक दोनों ओर ढ़ाई किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। जाम लग जाने के चलते जाम में हजारों वाहन फंसे रहे और यात्री खासे परेशान रहे और सुरक्षित स्थानों की ओर सामान व बच्चों को लेकर दौड़ते रहे।
तस्वीरें: मथुरा में महा'बवाल', फायरिंग, आगजनी, तोड़फोड़
26 of 30
कभी आलीशान जिंदगी बसर करने वाले एक झटके में सड़क पर आ गये थे। अधिग्रहण के बाद भी उन्हें लगातार छला जाता रहा। डूब क्षेत्र में डूबी जिंदगी की करुण कहानी के बीच घिसटते लोग जिंदगी की लड़ाई लड़ रहे हैं।
तस्वीरें: मथुरा में महा'बवाल', फायरिंग, आगजनी, तोड़फोड़
27 of 30
खेत खलिहान गंवाने वाले 942 परिवारों की जिंदगी तबाह है। इन परिवारों में करीब पांच हजार लोग विकट गरीबी में जी रहे हैं। इनके दर्द को समझने की कोशिश न तो कभी सरकार ने की और न ही जिला प्रशासन ने।
तस्वीरें: मथुरा में महा'बवाल', फायरिंग, आगजनी, तोड़फोड़
28 of 30
गोकुल बैराज पर किसानों और पुलिस के संघर्ष का पूरे मामले को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने संज्ञान में लिया है। सचिवालय से जिलाधिकारी राजेश कुमार के पास फोन भी आया और पूरे घटनाक्रम का विवरण लिया गया। शासन पल पल की खबर पर नजर रखे था।
तस्वीरें: मथुरा में महा'बवाल', फायरिंग, आगजनी, तोड़फोड़
29 of 30
जिला प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी में स्पष्ट रूप से यह बताया गया है कि यह आंदोलन किसानों का न होकर कुछ और लोगों का था।