बरेली के बिथरीचैनपुर थाने से चंद कदम दूरी पर ताजिये के जुलूस का रास्ता बदलने की जिद कर रहे लोगों के बीच गिरे एक पत्थर ने बवाल कर दिया।
विज्ञापन
तस्वीरें: मोहर्रम पर यूपी में जगह-जगह बवाल और हादसे
2 of 12
दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और करीब आधे घंटे तक पथराव हुआ। कुछ घरों में भी तोड़फोड़ के बाद उपद्रवियों ने दो कारें और पांच बाइकें तोड़ डालीं।
विज्ञापन
तस्वीरें: मोहर्रम पर यूपी में जगह-जगह बवाल और हादसे
3 of 12
पथराव में होमगार्ड समेत 20 लोग जख्मी हो गए। कमिश्नर, डीआईजी और डीएम ने मौके पर पहुंच स्थिति पर नियंत्रण किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के करीब 40 लोगों को हिरासत में लिया है। उधर, बलरामपुर में दो पक्षों के बीच झड़प में 12 लोग घायल हो गए।
तस्वीरें: मोहर्रम पर यूपी में जगह-जगह बवाल और हादसे
4 of 12
बलरामपुर में मोहर्रम पर निकले जुलूस के दौरान रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में कई जगह जमकर बवाल हुआ। उपद्रवियों ने फूस की झोपड़ी में आग लगा दी व जमकर पथराव किया।
विज्ञापन
तस्वीरें: मोहर्रम पर यूपी में जगह-जगह बवाल और हादसे
5 of 12
मथुरा बाजार में दो पक्षों के बीच फायरिंग की भी सूचना है। पुलिस चौकी से जवान जान बचाकर भाग निकले। उच्चाधिकारियों ने मौके पर पहुंच मोर्चा संभाला और मौके पर भारी मात्रा में फोर्स तैनात कर दी गई है। पथराव में करीब 12 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
तस्वीरें: मोहर्रम पर यूपी में जगह-जगह बवाल और हादसे
6 of 12
मुजफ्फरनगर जिलों में भी दो समुदाय आमने-सामने हो गए। स्थिति नियंत्रण में बताई गई है।
विज्ञापन
तस्वीरें: मोहर्रम पर यूपी में जगह-जगह बवाल और हादसे
7 of 12
मोहर्रम पर मंगलवार को मुरादाबाद मंडल में हाईटेंशन लाइन की चपेट में ताजिए के आने से कई जगह हादसे हुए, जिसमें 63 लोग झुलस गए।
तस्वीरें: मोहर्रम पर यूपी में जगह-जगह बवाल और हादसे
8 of 12
मोहर्रम पर आगरा में कई स्थानों पर हुए झगड़ों में एक की जान चली गई। हुआ। शाहगंज के ख्वासपुरा में एक ही समुदाय के दो पक्ष भिड़ गए। बीच बचाव के लिए पहुंचे वृद्ध मोहम्मद हबीब की पत्थर लगने से मौत हो गई।
तस्वीरें: मोहर्रम पर यूपी में जगह-जगह बवाल और हादसे
9 of 12
मोहर्रम पर मंगलवार को ताजिया जुलूस के दौरान इलाहाबाद के मांडा और फूलपुर में तो भारी बवाल हो गया। दोनों जगह पथराव हुआ और तोड़फोड़ की गई।
तस्वीरें: मोहर्रम पर यूपी में जगह-जगह बवाल और हादसे
10 of 12
मांडा में जुलूस में शामिल लोगों ने एक व्यक्ति को तलवार मारकर जख्मी कर दिया। पथराव में कई लोग घायल हुए।
तस्वीरें: मोहर्रम पर यूपी में जगह-जगह बवाल और हादसे
11 of 12
बवाल के दौरान 11 ताजिया सड़क पर रख दिए गए, जिन्हें ताजियेदारों ने उठाने से मना कर दिया। बहुत समझाने पर रात में ताजिए उठाए गए।