कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी शनिवार को एक टीचर की भूमिका में नजर आए। सेंट क्लेयर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल और केंद्रीय विद्यालय-3 में विद्यार्थियों को अनुशासन और परिश्रम का पाठ पढ़ाया। नियमित पढ़ाई करने के साथ पाठ्यक्रम के रिवीजन पर विशेष ध्यान देने को कहा। खुद के प्रति ईमानदार रहने का सुझाव दिया। (अमर उजाला ब्यूरो, आगरा)
विज्ञापन
‘मास्साब’ माही ने पढ़ाया अनुशासन का पाठ, देख लीजिए तस्वीरें
2 of 12
सेना के यूनिफार्म में ऑनरेरी लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र धोनी दोपहर एक बजे सेंट क्लेयर्स स्कूल पहुंचे। उनको देखते ही धूप में देर से बैठे सैकड़ों छात्र-छात्राओें के चेहरे खिल उठे। मंच पर प्रिंसिपल फॉदर डेनिस डिसूजा ने अभिनंदन किया। विद्यार्थियों ने स्वागत गान प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
‘मास्साब’ माही ने पढ़ाया अनुशासन का पाठ, देख लीजिए तस्वीरें
3 of 12
इसके बाद धोनी ने माइक संभाला और धूप में बैठकर इंतजार करने के लिए विद्यार्थियों का शुक्रिया अदा किया। बच्चों के बीच पहुंचना खुद की खुशनसीबी बताई। कहा कि स्कूल के दिन सबसे अच्छे होते हैं, वह हमेशा अपने स्कूल के दिनों को याद करते हैं।
‘मास्साब’ माही ने पढ़ाया अनुशासन का पाठ, देख लीजिए तस्वीरें
4 of 12
धोनी ने विद्यार्थियों से इन दिनों को भरपूर एंज्वाय करने को कहा। साथ टीचर्स, अभिभावक और सीनियर की बातों पर गौर करने, उसको अमल में लाने की सलाह दी। पढ़ाई के साथ खेल और शारीरिक शिक्षा को भी जरूरी बताया। स्कूल की हेडगर्ल ने धोनी को बुके और प्रिंसिपल ने स्मृति चिह्न भेंट किया।
विज्ञापन
‘मास्साब’ माही ने पढ़ाया अनुशासन का पाठ, देख लीजिए तस्वीरें
5 of 12
1:13 बजे वह रवाना हो गए। चार-छह बच्चों को ही उनका आटोग्राफ मिल सका। कैप्टन कूल को अपने बीच पाकर ही बच्चे बहुत उत्साहित थे। धोनी ने समय के अभाव में बच्चों से संवाद तो नहीं किया, लेकिन मंच पर उपस्थिति के दौरान कई बार हाथ हिलाकर बच्चों का अभिवादन स्वीकारा।
विज्ञापन
‘मास्साब’ माही ने पढ़ाया अनुशासन का पाठ, देख लीजिए तस्वीरें
6 of 12
महेंद्र सिंह धोनी को सेंट क्लेयर्स पूर्वाह्न 11 बजे पहुंचना था। केंद्रीय विद्यालय के अलावा एक और स्कूल में कार्यक्रम होने के समय में शनिवार को परिवर्तन कर दिया गया। अभिभावक परेशान न हों, इसके लिए अभिभावकों को स्कूल की ओर से मैसेज भेज धोनी के कार्यक्रम की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
‘मास्साब’ माही ने पढ़ाया अनुशासन का पाठ, देख लीजिए तस्वीरें
7 of 12
फिर क्या अभिभावकों का फोन आना शुरू हो गया। एक ने प्रिंसिपल से धोनी से मिलने के एवज में कितने भी पैसे देने की बात कही। कुछ अभिभावक प्रिंसिपल से सिफारिश करने के लिए उनके आफिस तक पहुंच गए। हालांकि किसी को भी धोनी से मिलने का अवसर नहीं मिला। सेंट क्लेयर्स में धोनी ज्यादा देर नहीं रुके, इससे बच्चे आटोग्राफ नहीं ले पाए।
‘मास्साब’ माही ने पढ़ाया अनुशासन का पाठ, देख लीजिए तस्वीरें
8 of 12
चार-छह बच्चे मंच पर पहुंच गए, आटोग्राफ ले लिया। कक्षा पांच के छात्र हर्ष सिरोही के बैट पर धोनी का आटोग्राफ देखने के लिए बच्चों में उत्सुकता रही। हर्ष ने कहा कि वह बैट को संभाल रखेगा और अपने साथियों को दिखाएगा। कक्षा पांच की छात्र सूर्यांश धोनी से हाथ मिलाकर गदगद था। सेंट क्लेयर्स से पहले महेंद्र सिंह धोनी केंद्रीय विद्यालय नंबर-3 पहुंचे।
‘मास्साब’ माही ने पढ़ाया अनुशासन का पाठ, देख लीजिए तस्वीरें
9 of 12
यहां काफी समय बिताया। विद्यार्थियों से कहा कि वह खूब पढ़ें, खूब खेलें और राष्ट्र की प्रगति में सहायक बनें। गुरुओं का सम्मान करने का भी संदेश दिया। शारीरिक रूप से अक्षम बच्चे का भी उत्साहवर्धन किया। कहा कि वह शारीरिक अक्षमता को अपनी कमजोरी न समझे और पूरे मनोबल से आगे बढ़े, सफलता कदम चूमेंगी।
‘मास्साब’ माही ने पढ़ाया अनुशासन का पाठ, देख लीजिए तस्वीरें
10 of 12
यहां विद्यार्थियों को उन्होंने आटोग्राफ दिया। प्रधानाचार्या प्रभा गौड़ ने उनका स्वागत किया और स्मृति चिह्न भेंट किया। कार्यक्रम में केंद्रीय विद्यालय संगठन, जयपुर संभाग के उपायुक्त जयदीपदास, आगरा संभाग के सहायक आयुक्त डा. अनुराग यादव आदि मौजूद रहे।
‘मास्साब’ माही ने पढ़ाया अनुशासन का पाठ, देख लीजिए तस्वीरें
11 of 12
कैप्टन कूल की ट्रेनिंग खत्म हुई तो प्रशंसकों को उम्मीद बंधी कि ताजमहल का दीदार तो करेंगे ही। शनिवार की सुबह 6:30 बजे से ही ताजमहल में धोनी के प्रशंसकों का पहुंचना शुरू हो गया। लोगों को उम्मीद थी कि शुक्रवार को ताजमहल बंदी के चलते महेंद्र सिंह धोनी शनिवार की सुबह ही ताज का दीदार करेंगे।
‘मास्साब’ माही ने पढ़ाया अनुशासन का पाठ, देख लीजिए तस्वीरें
12 of 12
वीकएंड होने से भीड़ और सुबह नौ बजे के बाद उमस भरी गर्मी हो जाने से धोनी के सुबह ही पहुंचने की उम्मीद लगाए रहे। लेकिन प्रशंसकों को निराश होना पड़ा। सुबह 10 बजे तक जब धोनी नहीं पहुंचे तो प्रशंसक गेट से लौटने लगे। धोनी के दीदार ए ताज के लिए आने की संभावना को देखते हुए एएसआई के कर्मचारी भी चौकन्ने रहे।