फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के इन साइबर लड़ाकों ने IS के नाक में किया दम

Thu, 26 Nov 2015 07:01 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
पेरिस हमलों के बाद दुनियाभर में आतंकी संगठन आईएस के खिलाफ मुहिम तेज है। अब हजार भारतीय हैकरों ने उसके खिलाफ कमर कस ली है।
Trending Videos
विज्ञापन

भारत के इन साइबर लड़ाकों ने IS के नाक में किया दम

2 of 11
आईएस से दो-दो हाथ करने के लिए करीब एक हजार भारतीय हैकरों ने कमर कस ली है। भारतीय हैकर हैक्टिविस्ट ग्रुप ऐनॉनिमस का साथ देंगे।
विज्ञापन

भारत के इन साइबर लड़ाकों ने IS के नाक में किया दम

3 of 11
ऐनॉनिमस का शाब्दिक अर्थ है 'अज्ञात'। अपने नाम के हिसाब से ये एक खुफिया हैकर ग्रुप है। इस ग्रुप में शामिल हैकर अर्से से आतंकी संगठनों की साइबर गतिविधियों पर नजर रख रह हैं। लेकिन पेरिस अटैक के बाद ऐनॉनिमस ने आईएस के खिलाफ साइबर युद्ध का ऐलान कर दिया है।

भारत के इन साइबर लड़ाकों ने IS के नाक में किया दम

4 of 11
वेबसाइटों, सोशल साइटों के खातों, चैट आदि पर कब्जा कर पूरे डेटा को अपने काबू में करने को 'हैकिंग' कहते हैं। अब इसी हैकिंग के जरिए आईएस खिलाफ साइबर युद्ध लड़ा जाएगा। इस साइबर युद्ध में करीब हजार भारतीय हैकर शामिल हो चुके हैं।

विज्ञापन

भारत के इन साइबर लड़ाकों ने IS के नाक में किया दम

5 of 11
ऐनॉनिमस के साथ मिलकर भारतीय हैकर आईएस की वेबसाइटों, सोशल साइटों, फाइलों और डेटा आदि को काबू कर लोगों के सामने लाएंगे।
विज्ञापन

भारत के इन साइबर लड़ाकों ने IS के नाक में किया दम

6 of 11
इससे पहले करीब एक हजार पाकिस्तानी साइटों को हैक करने वाले एक भारतीय हैकर ग्रुप ने बताया कि दुनिया में देश भर के हैकर आतंक के खिलाफ एकजुट हुए हैं।
विज्ञापन

भारत के इन साइबर लड़ाकों ने IS के नाक में किया दम

7 of 11
पेरिस हमलों के बाद ऐनॉनिमस ने एक वीडियो जारी कर आईएस को चेताया था कि जल्द ही वो सबसे बड़ा साइबर अटैक करेंगा। ऐनॉनिमस ने कहा था कि 'वॉर इज डिक्लियर्ड'।

भारत के इन साइबर लड़ाकों ने IS के नाक में किया दम

8 of 11
ऐनॉनिमस ने लोगों से भी आईएस के खिलाफ मुहिम में जुड़ने की अपील की है और इस काम के लिए एक सीरीज शुरू की है जिसमें लोगों को हैकिंग टिप्स दिए जाएंगे।

भारत के इन साइबर लड़ाकों ने IS के नाक में किया दम

9 of 11
इंडियन साइबर आर्मी के सीईओ किसले चौधरी के मुताबिक आईएस की सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स की खोजबीन जारी है। हैकर वो उन सर्वरों को भी खंगाल रहे हैं जिनमें आईएस की फाइलें, डॉक्युमेंट और अन्य डेटा हो सकता है। ताकि आतंकियों की जानकारियों को सबके सामने लाया जा सके। इससे आतंकियों को आसानी से ट्रेक किया जा सकेगा।

भारत के इन साइबर लड़ाकों ने IS के नाक में किया दम

10 of 11
भारतीय हैकरों की नजर आईएस की उन गतिविधियों पर भी है जिसके जरिए देश के युवाओं को बरगलाकर आईएस में भर्ती होने को कहा जा रहा है।
विज्ञापन

भारत के इन साइबर लड़ाकों ने IS के नाक में किया दम

11 of 11
इससे पहले भारतीय हैकरों ने दावा किया था कि पेरिस हमलों को अंजाम देने वाले आईएस आतंकियों के सोशल अकांउट की जानकारियां उन्होंने ही उजागर की थीं।

सोर्स-डेलीमेल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें