पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन से एक दिन पहले केंद्र सरकार ने उनकी जन्मस्थली को ट्रेन का तोहफा दिया। (ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा)
विज्ञापन
आगरा से बटेश्वर: अटल की जन्मस्थली को ट्रेन का तोहफा
2 of 8
यूपी के आगरा-इटावा (भांडई-उदी) नवनिर्मित रेललाइन पर बृहस्पतिवार को अटल के सपनों की बहुप्रतीक्षित रेल दौड़ी। बटेश्वर हाल्ट पर रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा और केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डा. रामशंकर कठेरिया ने आगरा-इटावा डेमू पैसेंजर गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर इटावा के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
आगरा से बटेश्वर: अटल की जन्मस्थली को ट्रेन का तोहफा
3 of 8
रेल राज्यमंत्री ने कहा कि इस गाड़ी के चलने से बीहड़ में विकास की नई इबारत लिखी जाएगी। इस ट्रैक पर जल्द ही चार एक्सप्रेस ट्रेनें भी चलाई जाएंगी। आगरा-इटावा रेल लाइन परियोजना का पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने छह अप्रैल 1999 को बटेश्वर में शिलान्यास किया था। बटेश्वर अटल जी की जन्मस्थली है।
आगरा से बटेश्वर: अटल की जन्मस्थली को ट्रेन का तोहफा
4 of 8
उत्तर मध्य रेलवे की परियोजना में 112.71 किलोमीटर लंबी इस रेल लाइन पर छह माह से मालगाड़ी चलाई जा रही थी। बीहड़ से होकर गुजरने वाली लाइन पर आगरा की ओर से पहला स्टेशन भांडई और अंतिम स्टेशन इटावा का उदी है। इस ट्रैक के निर्माण पर 440 करोड़ की लागत आई है।
विज्ञापन
आगरा से बटेश्वर: अटल की जन्मस्थली को ट्रेन का तोहफा
5 of 8
बटेश्वर हाल्ट पर हुए समारोह में मनोज सिन्हा ने कहा कि आगरा-इटावा वाया बटेश्वर होकर जाने वाली डेमू सवारी गाड़ी बीहड़ में बसे गांवों के लोगों के आवागमन को सुगम करेगी। निकट भविष्य में इस ट्रैक पर इलाहाबाद-जयपुर, कोटा-पटना, जोधपुर-हावड़ा और उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
आगरा से बटेश्वर: अटल की जन्मस्थली को ट्रेन का तोहफा
6 of 8
डा. कठेरिया ने इसे अटलजी के सपनों की रेल बताते हुए कहा कि इसके संचालन से फतेहाबाद, शमसाबाद से लेकर बाह और इटावा तक के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
आगरा से बटेश्वर: अटल की जन्मस्थली को ट्रेन का तोहफा
7 of 8
रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा का कहना है कि यूपी में रेल परियोजनाओं और सुविधाओं पर 4200 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसके पहले तक नौ सौ से 1100 करोड़ रुपये का बजट यूपी के लिए होता था। प्रधानमंत्री मोदी का प्रदेश पर विशेष ध्यान है। रेल मंत्री ने आगरा कैंट और मथुरा स्टेशनों पर स्वचालित सीढ़ी और आगरा कैंट पर एग्जीक्यूटिव लाउंज बनाने के प्रस्तावों का जिक्र किया।
आगरा से बटेश्वर: अटल की जन्मस्थली को ट्रेन का तोहफा
8 of 8
इसके अलावा पलवल मथुरा चौथी लाइन, मथुरा-झांसी तीसरी लाइन और झांसी-बीना तीसरी लाइन के लिए बजट स्वीकृत हो चुका है। उन्होंने बताया कि सभी ए और ए-वन श्रेणी के स्टेशनों पर वाईफाई और ब्राडब्रैंड सुविधा का प्रयोग किया जा रहा है। कुल 400 स्टेशनों पर ये सुविधा उपलब्ध होगी।