हिंदुस्तान में शादियों का एक अलग ही रोमांच होता है न सिर्फ दूल्हा दुल्हन के लिए बल्कि उन परिजनों और रिश्तेदारों के लिए भी जो इस शादी में शरीक होते हैं। रीति-रिवाजों और रस्मों का ताना-बाना इन शादियों को और भी दिलचस्प बना देता है। कुछ रिवाज तो ऐसे होतें हैं जिनके बिना शादी फीकी मानी जाती है। जानिए ऐसे ही कुछ रिवाजों के बारे में।
विज्ञापन
शादियों के अजब-गजब रिवाज, जिनके बिना शादी अधूरी
2 of 8
बारात आने से पहले कोई नहीं खाएगा अगर आप खाटी हिंदुस्तानी शादियों में शरीक हुए हैं तो आपने किसी खास आदमी को अपने लोगों को यह हिदायत देते हुए जरूर सुना होगा कि देखो सब लोग....बारात आने के पहले कोई खाने की तरफ नजर भी नहीं डालेगा।
विज्ञापन
शादियों के अजब-गजब रिवाज, जिनके बिना शादी अधूरी
3 of 8
फूफा जी से किसी ने पूछा ही नहीं अरे ये फूफा भी अब न जाने कहां चले गए....अरे फूफा कहां हो कहां चले गए। पता नहीं ये फूफा भी काम के वक्त न जाने कहां निकल लेते है। शादी-ब्याह के मौके पर ये सीन भी आम होते हैं। हिंदुस्तानी शादियों में फूफा की अहम भूमिका होती है इसलिए इस शख्स को ढूंढा भी खूब जाता है।
शादियों के अजब-गजब रिवाज, जिनके बिना शादी अधूरी
4 of 8
दुल्हन की सहेली से सैटिंग पक्की बारात में शरीक होने वाले लड़कों की शरारतें भी शादी का अहम हिस्सा होती हैं। दुल्हन की सुंदर सहेलियां अगर शादी में शरीक है तो उनमें से एक न एक से सैटिंग करने की कोशिश ये लड़के जरुर करते हैं। बात बन गई तो ठीक, वर्ना कोशिश तो ये लड़के पूरी करते हैं।
विज्ञापन
शादियों के अजब-गजब रिवाज, जिनके बिना शादी अधूरी
5 of 8
जूता चुराई शादियों में जूता चुराई का रोमांच भी गजब का होता है। जूता चुराने के लिए लड़की पक्ष वाले ऐसी ऐसी तरकीबें निकालते हैं कि पूछो मत। सालियों का एक पूरा ग्रुप इस काम को अंजाम देने की चरणबद्ध योजना बनाता है। सालियों की यह शरारत जीजा जी को खूब भाती है।
विज्ञापन
शादियों के अजब-गजब रिवाज, जिनके बिना शादी अधूरी
6 of 8
बहू तो बड़ी सुंदर है खाना खाते हुए लड़के के चाचा, मामा, ताऊ, बुआ-फूफा और नाते रिश्तेदारों के मुंह से आपने ये शब्द जरुर सुने होंगे कि भाई फलाने की बहू तो बड़ी सुंदर है। मुंह में पान कि गिलौरी दबाते हुए लड़के के फूफा भी अक्सर ऐसा कहते हुए पाए जाते हैं।
विज्ञापन
शादियों के अजब-गजब रिवाज, जिनके बिना शादी अधूरी
7 of 8
बारातियों का नागिन डांस बारती आएं और डांस न करें हो ही नहीं सकता। शहरों में आयोजित होने वाली छोटी मोटी शादियों में बारातियों का नागिन डांस हमेशा चर्चा का विषय बनता है। कानपुर में पुत्तन चाचा के नागिन डांस को तो राजू श्रीवास्तव दुनियाभर में मशहूर कर चुके हैं।
घोड़ी के बिदकने का डर अरे सुरेश जरा देखे रहना दूल्हे के वजन से कहीं घोड़ी बिदक न जाए। शादी बारात के मौकों पर घोड़ी पर आने वाले दूल्हे की सुरक्षा के भी खास इंतजाम किए जाते हैं। सुरक्षा इसलिए क्योंकि शादियों के मौके पर घोड़ी कब बिदक जाए कोई नहीं जानता। इसलिए घोड़ी को थामने की जिम्मेदारी भी किसी न किसी को दी जाती है।