फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहानाबाद में कर्फ्यू का माहौल, ताबड़तोड़ छापेमारी में 27 गिरफ्तार

विज्ञापन
1 of 8
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में जहानाबाद के अंदर जुलूस के दौरान हुए पथराव के बाद जहानाबाद में हुआ तनाव शुक्रवार को दूसरे दिन भी बरकरार रहा। पूरे इलाके में अघोषित कर्फ्यू सा माहौल है। पुलिस लगी हुई है। पुलिस ने ढाई सौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है। इसमें 37 नामजद हैं। रात में हुई ताबड़तोड़ छापेमारी में 27 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कमिश्नर, आईजी, डीआईजी इलाके में  कैंप कर रहे हैं।
ब्यूरो/अमर उजाला, जहानाबाद(बिंदकी)।
Trending Videos
विज्ञापन

जहानाबाद में कर्फ्यू का माहौल, ताबड़तोड़ छापेमारी में 27 गिरफ्तार

2 of 8
जहानाबाद कस्बे में गुरुवार को जुलूस के दौरान पथराव, मारपीट, आगजनी व फायरिंग हुई थी। इसके बाद से आईजी बीबी शर्मा और डीआईजी भगवान स्वरूप श्रीवास्तव कैंप कर रहे हैँ। शुक्रवार को आला अफसरों ने अलग-अलग बैठकें कर सांप्रदायिक सौहार्द बनाने की अपील की।
विज्ञापन

जहानाबाद में कर्फ्यू का माहौल, ताबड़तोड़ छापेमारी में 27 गिरफ्तार

3 of 8
चौकसी के बीच सभी मस्जिदों में जुमे की नमाज कराई गई। इसके बाद नगर पंचायत में अधिकारियों ने कस्बेवासियों को बुलाकर बैठक की गई। इसमें दोनों वर्गों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। वहीं दूसरी तरफ आरएएफ, पीएसी और पुलिस कर्मी गलियों और मुख्य मार्ग पर फ्लैग मार्च करते रहे।

जहानाबाद में कर्फ्यू का माहौल, ताबड़तोड़ छापेमारी में 27 गिरफ्तार

4 of 8
ज्यादा संवेदनशील मुहल्लों में उन्हें टुकड़ी के रूप में तैनात कर दिया गया है। जहानाबाद एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि 37 लोगों को नामजद के अलावा 250 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर की गई है। इन पर दहशत फैलाने, बलवा, हत्या के प्रयास, पुलिस मुठभेड़, आगजनी, पथराव की धारा लगाई गई है। इसमें 27 को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन

जहानाबाद में कर्फ्यू का माहौल, ताबड़तोड़ छापेमारी में 27 गिरफ्तार

5 of 8
आगजनी वाले स्थानों पर थानेदारों की ड्यूटी लगी है। आईजी, डीआईजी, डीएम, एसपी ने बेखौफ होकर दुकानें खोलने और घरों से बाहर निकलने की अपील करते रहे, लेकिन इलाके में सन्नाटा रहा।

विज्ञापन

जहानाबाद में कर्फ्यू का माहौल, ताबड़तोड़ छापेमारी में 27 गिरफ्तार

6 of 8
केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को शुक्रवार को जहानाबाद कस्बे के हालात का जायजा नहीं लेने दिया गया। उनका आरोप है कि प्रशासन की ओर से नगर पंचायत कैंपस में बुलाई गई बैठक में भी उन्हें नहीं जाने दिया गया। यहां से वह डाक बंगले पहुंची और मीडिया से बातचीत करते हुए पुलिस और प्रशासन पर सवाल खड़े किए।
विज्ञापन

जहानाबाद में कर्फ्यू का माहौल, ताबड़तोड़ छापेमारी में 27 गिरफ्तार

7 of 8
साध्वी ने कहा कि भाजपा कभी भी दंगे की पक्षधर नहीं रही है। कुछ लोग अमन चैन बिगाड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि  सोमवार को भाजपा की टीम जहानाबाद जाएगी और हालात का जायजा लेगी। इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष से बात हो चुकी है।
विज्ञापन

जहानाबाद में कर्फ्यू का माहौल, ताबड़तोड़ छापेमारी में 27 गिरफ्तार

8 of 8
केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति शुक्रवार को इलाके में पहुंचीं थी। यहां से वह जहानाबाद और फिर नगर पंचायत कैंपस में आयोजित बैठक में जा रही थीं। लेकिन पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का हवाला देकर उन्हें रोक दिया। उन्होंने नगर पंचायत में हुई बैठक में शामिल होने से रोके जाने और पत्थरबाजी करने वाले परिवार के लोगों को बुलाने पर सवाल खड़े किए। कहा कि रात में घरों में तोड़फोड़ करने का मामला गंभीर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें