मेरठ में कांग्रेस ने ‘सद्भाव बढ़ाओ अभाव मिटाओ’ पदयात्रा के जरिये भाजपा और सपा को जमकर कोसा। हालांकि इस दौरान अव्यवस्था का शिकार हुई नगमा को गुस्सा भी आ गया। (ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ)
विज्ञापन
तस्वीरें: जब भीड़ में अटका नगमा का दुपट्टा, वो हुईं खफा
2 of 9
हुआ यूं की रैली के दौरान शहीद स्मारक पर अव्यस्था के चलते नगमा का दुपट्टा भीड़ में कहीं अटक गया। इस घटना से नगमा खासी नाराज हो गई। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी वहीं मौजूद थे।
विज्ञापन
तस्वीरें: जब भीड़ में अटका नगमा का दुपट्टा, वो हुईं खफा
3 of 9
कांग्रेस ने ‘सद्भाव बढ़ाओ अभाव मिटाओ’ पदयात्रा के जरिये भाजपा और सपा को जमकर कोसा और बसपा को कटघरे में खड़ा किया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर वार करते हुए कहा कि इन दोनों से युवा वर्ग को हताशा मिली है। लेकिन जनता अब राज्यों के चुनाव में इसका जवाब दे रही है।
तस्वीरें: जब भीड़ में अटका नगमा का दुपट्टा, वो हुईं खफा
4 of 9
कांग्रेस पांच मुद्दों पर प्रदेश भर में पदयात्रा कर रही है, जिसमें महंगाई, असहिष्णुता, कानून व्यवस्था, भर्ती घोटाला और किसानों की समस्याएं शामिल हैं। हालांकि मेरठ में निकाली गयी कांग्रेस की रैली के दौरान अव्यस्था का आलम देखने को मिला। जब जूते पहनकर कांग्रेसी कार्यकर्ता शहीद स्मारक पर चढ़ गए।
विज्ञापन
तस्वीरें: जब भीड़ में अटका नगमा का दुपट्टा, वो हुईं खफा
5 of 9
बुधवार को शहीद स्मारक से शुरू हुई पद यात्रा से पहले कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि देश की आजादी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की कुरबानी को झुठलाया नहीं जा सकता। लेकिन भाजपा इसे मिटाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस शासन की तुलना में यदि केंद्र की 17 माह की सरकार को देखा जाए तो महंगाई ने रिकॉर्ड कायम किया है।
विज्ञापन
तस्वीरें: जब भीड़ में अटका नगमा का दुपट्टा, वो हुईं खफा
6 of 9
मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि आपसी भाईचारा पूरी तरह समाप्त होने के कगार पर है। वहीं उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ठप है और जंगलराज कायम है। सपा और बसपा मुस्लिमों को बहलाकर भाजपा को मजबूत कर रही हैं। ऐसा लग रहा है जैसे यूपी में दोनों पार्टियां भाजपा की एजेंट के रूप में काम कर रही हैं।
विज्ञापन
तस्वीरें: जब भीड़ में अटका नगमा का दुपट्टा, वो हुईं खफा
7 of 9
इससे पूर्व सभी ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और बाद में पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई ने रैली को रवाना किया। जनसभा का संचालन कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव नसीब सिंह और नवनीत नागर ने किया।
तस्वीरें: जब भीड़ में अटका नगमा का दुपट्टा, वो हुईं खफा
8 of 9
इस दौरान निर्मल खत्री, नसीब पठान, पूर्व सांसद सुरेंद्र गोयल, विधायक गजराज सिंह, विनय प्रधान, किशन कुमार किशनी, नगमा, यूसुफ कुरैशी, पूर्व विधायक पं. जयनारायण शर्मा, आफाक मंढियाई, रागिब नजीर अंसारी, पिंकी चिन्योटी, मनजीत सिंह कोछड़, प्रदेश संगठन मंत्री मनोज त्यागी, प्रकाश ज्योति, जुबैर खान, प्रमोद पांडे आदि ने विचार रखे।
तस्वीरें: जब भीड़ में अटका नगमा का दुपट्टा, वो हुईं खफा
9 of 9
पदयात्रा शहीद स्मारक से केसरगंज, घंटाघर, बुढ़ानागेट होते हुए इंदिरा चौक पहुंची, जहां जनसभा के बाद गढ़ रोड पर गांधी आश्रम के पास पद यात्रा का समापन हुआ। हरिकिशन वर्मा, हाजी मोईनुद्दीन गुड्डू, पवन शर्मा, सलीम पठान, नसीम कुरैशी, सुरेंद्र पंजाबी, रोहित गुर्जर, उज्ज्वल अरोड़ा, अभिमन्यु त्यागी, सलीम खान, अखिल कौशिक, डॉ. प्रदीप अरोड़ा, सुमित शर्मा, नसीम बानो, संजीदा बेगम, कंवरजहां आदि मौजूद रहे।