मुल्क में बढ़ रही असहिष्णुता के विरोध में कांग्रेस ने संसद भवन से राष्ट्रपति भवन तक पैदल मार्च किया। मार्च में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी समेत पार्टी के सभी आला नेता और सांसद शामिल हैं। असहिष्णुता के मसले पर इन दिनों मोदी सरकार पर लगातार दबाव पड़ रहा है। कई लेखक, इतिहासकार, वैज्ञानिक और फिल्मकार अपना विरोध दर्ज करा चुके हैं।
विज्ञापन
असहिष्णुता के विरोध में कांग्रेस का पैदल मार्च, तस्वीरें
2 of 12
कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपति से मुलाकात की है और मुल्क में बन रहे माहौल पर ज्ञापन दिया है। कांग्रेस के मार्च में 125 नेताओं का शामिल होने की इजाजत मिली थी। कांग्रेस का आरोप है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के कई नेता अपने बयान से चुनावी लाभ के लिए ध्रुवीकरण कर रहे हैं।
विज्ञापन
असहिष्णुता के विरोध में कांग्रेस का पैदल मार्च, तस्वीरें
3 of 12
उल्लेखनीय है कि सितंबर में दादरी में गोमांस के रखने के आरोप में एक मुसलमान की हत्या के बाद से ही भाजपा पर सांप्रदायिक तत्वों पर नियंत्रण न रखने का आरोप लगा रहा है। कांग्रेस समेत तमाम विपक्ष दलों का कहना है कि दादरी जैसे घटनाओं पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी से सांप्रदायिक तत्वों का सह मिल रही है।
असहिष्णुता के विरोध में कांग्रेस का पैदल मार्च, तस्वीरें
4 of 12
असहिष्णुता के विरोध में कई लेखक, इतिहासकार, वैज्ञानिक और फिल्मकार अपने पुरस्कार वापस कर अपना विरोध दर्ज करा चुके हैं।
विज्ञापन
असहिष्णुता के विरोध में कांग्रेस का पैदल मार्च, तस्वीरें
5 of 12
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोमवार को राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी से मुलाकात की थी, और देश में बढ़ रही असहिष्णुता के मसले पर अपना विरोध भी दर्ज कराया था।
विज्ञापन
असहिष्णुता के विरोध में कांग्रेस का पैदल मार्च, तस्वीरें
6 of 12
40 मिनट से ज्यादा की बातचीत में सोनिया ने राष्ट्रपति से मौजूदा राजनीतिक हालातों को लेकर बातचीत की। कांग्रेस ने मुलाकात में हुई बातचीत का ब्योरा नहीं दिया, लेकिन राजनीतिक रूप से मुलाकात को काफी महत्वपूर्ण माना गया।
विज्ञापन
असहिष्णुता के विरोध में कांग्रेस का पैदल मार्च, तस्वीरें
7 of 12
कांग्रेस का मार्च राष्ट्रपति भवन में समाप्त हुआ। पार्टी के नेताओं ने राष्ट्रपति से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा।
असहिष्णुता के विरोध में कांग्रेस का पैदल मार्च, तस्वीरें
8 of 12
राष्ट्रपति से मुलाकात बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि देश में भय और असहनशीलता का माहौल बन रहा है और कांग्रेस इसके खिलाफ हमेशा संघर्ष करती रहेगी। सोनिया ने कहा देश में जो घटनाएं हो रही वे सोची समझी राजनीति का हिस्सा हैं, और जानबूझकर की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार में शामिल कुछ लोग भारत संस्कृति और एकता पर हमला कर रहे हैं।
असहिष्णुता के विरोध में कांग्रेस का पैदल मार्च, तस्वीरें
9 of 12
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि लोगों की हत्या हो रही है और प्रधानमंत्री शांत हैं। वित्तमंत्री को लग रहा है कि देश में कुछ हो ही नहीं रहा है। ये महौल बनाया जा रहा है। आरएसएस और बीजेपी के लोग महौल खराब कर रहे हैं।
असहिष्णुता के विरोध में कांग्रेस का पैदल मार्च, तस्वीरें
10 of 12
असहिष्णुता के मुद्दे पर इन दिनों देश में सत्तापक्ष और विपक्ष में राजनीतिक जंग छिड़ हुई है। बिहार चुनाव में जदयू, कांग्रेस और राजद का महागठबंधन इन घटनाओं को लेकर बड़ा मुद्दा बना रहे हैं।
असहिष्णुता के विरोध में कांग्रेस का पैदल मार्च, तस्वीरें
11 of 12
संसद का शीतकालीन सत्र भी इस महीने शुरू होने जा रहा है। कांग्रेस ने पहले ही संसद से राष्ट्रपति भवन तक मार्च कर सरकार को अपने इरादे दिखा दिए है। पार्टी ने संकेत दे दिए है कि वह असहिष्णुता और बीफ विवाद को संसद में जोर शोर से उठाएगी। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी पिछले कई मौकों पर देशभर में बढ़ रही असहिष्णुता की घटनाओं पर मोदी सरकार को नसीहत दे चुके हैं।
असहिष्णुता के विरोध में कांग्रेस का पैदल मार्च, तस्वीरें
12 of 12
राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी पिछले कई मौकों पर देशभर में बढ़ रही असहिष्णुता की घटनाओं पर मोदी सरकार को नसीहत दे चुके हैं। राष्ट्रपति की नसीहत के बाद ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में सभी धर्मों को एकजुट रहने की बात कही थी।