कांग्रेस की किसान सम्मान रैली में दो गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान वहां पार्टी हाईकमान सोनिया गांधी से लेकर कई बड़े नेता थे और उन्हें आपस में हाथापाई करने से रोकने के लिए मंच से घोषणा भी की गई।
विज्ञापन
पगड़ी की 'लड़ाई': किसान रैली में दो-फाड़ दिखी कांग्रेस
2 of 8
सम्मान रैली में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर के समर्थक आपस में ही भिड़ गई।
विज्ञापन
पगड़ी की 'लड़ाई': किसान रैली में दो-फाड़ दिखी कांग्रेस
3 of 8
हुड्डा
के समर्थक गुलाबी पगड़ी पहन कर आए थे वहीं तंवर के समर्थक लाल पगड़ी में
थे।
पगड़ी की 'लड़ाई': किसान रैली में दो-फाड़ दिखी कांग्रेस
4 of 8
समर्थकों के बीच की आपसी छुटपुट हाथापाई ने दोनों गुटों की आपसी फूट को
सबके सामने ला दिया। दोनों गुटों को रोकने के लिए मंच से एलान किया गया कि
कार्यकर्ता आपसी हाथापाई बंद कर दें।
विज्ञापन
पगड़ी की 'लड़ाई': किसान रैली में दो-फाड़ दिखी कांग्रेस
5 of 8
वहीं रैली के दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार को एक बार फिर
सूट-बूट वाली सरकार करार देते हुए कहा कि मोदी गरीबों की बात नहीं करते।
विज्ञापन
पगड़ी की 'लड़ाई': किसान रैली में दो-फाड़ दिखी कांग्रेस
6 of 8
उन्होंने 'मेक इन इंडिया' को 'टेक इन इंडिया' कहा। राहुल गांधी ने
केंद्र सरकार की योजना 'मेक इन इंडिया' पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसमें
मजदूरों के लिए कोई जगह नहीं है।
विज्ञापन
पगड़ी की 'लड़ाई': किसान रैली में दो-फाड़ दिखी कांग्रेस
7 of 8
राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी केवल सूट-बूट वाले दो-तीन लोगों
की बातें सुनते हैं। उनकी नजर किसानों और गरीबों पर नहीं है।
पगड़ी की 'लड़ाई': किसान रैली में दो-फाड़ दिखी कांग्रेस
8 of 8
इस दौरान सोनिया गांधी ने कहा कि जब हमने जमीन बिल के खिलाफ आंदोलन किया तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे नजरअंदाज कर दिया। लेकिन आखिर में जीत
हमारे आंदोलन की हुई। 'हल' और 'हाथ' के एक साथ आने से नई सरकार को पीछे
हटना पड़ा।