कस्बा गढ़ी पुख्ता में मारुति वैन की टक्कर कुत्ते को लगने पर सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया। दो समुदाय के लोगों में जमकर मारपीट हुई। इसके बाद अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने गढ़ी पुख्ता में पैदल मार्च निकालकर लोगों से शांति बनाने की अपील की। दोनों ही पक्षों की तरफ से तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अमर उजाला ब्यूरो, गढ़ी पुख्ता (शामली)
विज्ञापन
कुत्ते को टक्कर लगने पर सांप्रदायिक तनाव, जमकर चले लाठी डंडे
2 of 8
सोमवार को सुबह करीब 10 बजे मारुति वैन चालक जावेद पुत्र लील्ला मोहल्ला जैनपुरी में सभासद सुकमाल वाली गली से गुजर रहा था। इसी दौरान मुकेश चौधरी के कुत्ते को मारुति वैन से टक्कर लग गई। इस कारण मुकेश चौधरी के बेटे अंकुर और मारुति वैन चालक जावेद के बीच गाली गलौज के बाद मारपीट हो गई।
विज्ञापन
कुत्ते को टक्कर लगने पर सांप्रदायिक तनाव, जमकर चले लाठी डंडे
3 of 8
मोहल्ले के लोगों ने बीच बचाव कराने का प्रयास किया। इसके बाद जावेद ने अपने परिजनों और अन्य लोगों को मारपीट की सूचना दी, इसके बाद दूसरे समुदाय के लोग लाठी डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और दूसरे पक्ष के लोगों से मारपीट कर दी। इसके बाद संघर्ष हुआ। दोनों पक्षों में लाठी डंडे चले, इसमें कई लोग घायल हो गए।
कुत्ते को टक्कर लगने पर सांप्रदायिक तनाव, जमकर चले लाठी डंडे
4 of 8
सूचना पर गढ़ी पुख्ता थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों को समझाकर शांत कराया। उच्चाधिकारियों ने इसकी सूचना पर गढ़ी पुख्ता में पीएसी भी तैनात कर दी।
विज्ञापन
कुत्ते को टक्कर लगने पर सांप्रदायिक तनाव, जमकर चले लाठी डंडे
5 of 8
थानाध्यक्ष ने पीएसी के साथ कस्बे में पैदल मार्च निकाला। थानाध्यक्ष ने बताया दोनों तरफ से तहरीर दी। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कुत्ते को टक्कर लगने पर सांप्रदायिक तनाव, जमकर चले लाठी डंडे
6 of 8
मारपीट में मुकेश चौधरी पक्ष से अंकुर, पंकज और सतीश घायल हो गए। अंकुर को गंभीर हालत के चलते मेरठ रेफर किया। इस पक्ष की तरफ से मुकेश चौधरी ने पुलिस को तहरीर दी, इसमें आरोप लगाया मारुति वैन चालक जावेद ने स्कूल आ जा रही छात्राओं से छेड़छाड़ की।
विज्ञापन
कुत्ते को टक्कर लगने पर सांप्रदायिक तनाव, जमकर चले लाठी डंडे
7 of 8
विरोध करने पर जावेद और उसके पक्ष के लोगों ने हमला करके नगदी, जेवरात भी लूट लिए। मुकेश चौधरी ने जावेद, नईम, लील्ला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
कुत्ते को टक्कर लगने पर सांप्रदायिक तनाव, जमकर चले लाठी डंडे
8 of 8
उधर, लील्ला ने अंकुर, सतीश, सुकमाल, संजीव और मुकेश चौधरी के खिलाफ तहरीर दी। उन्होंने जावेद, लील्ला, सलीम, नईम, शमीमा और वकील को घायल होना बताया। इन घायलों को ऊन अस्पताल भेजा।