फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: स्वार में बवाल के चलते पुलिस वालों के फूटे सिर

विज्ञापन
1 of 6
मीरापुर स्थित मजार में शनिवार देरशाम तोड़फोड़ और धार्मिक पुस्तक की बेहुरमती पर हुए बवाल के बाद रविवार को स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में रही।

सभी फोटो-स्वार(रामपुर) अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

यूपी: स्वार में बवाल के चलते पुलिस वालों के फूटे सिर

2 of 6
दोपहर बाद बाजार सामान्य दिनों की ही तरह खुले। बाजार में चहल-पहल रही। सतर्कता के मद्देनजर पुलिस बाजार में गश्त करती रही। आला अधिकारी भी स्वार में कैंप किए हुए हैं। इधर, पुलिस ने इस मामले में 10 लोगों के खिलाफ नामजद और 250 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

यूपी: स्वार में बवाल के चलते पुलिस वालों के फूटे सिर

3 of 6
शनिवार की शाम मीरापुर गांव स्थित मजार में एक युवक ने तोड़फोड़ कर दी थी। ग्रामीणों ने युवक की धुनाई कर दी थी। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार आरोपी युवक को अपने साथ स्वार कोतवाली ले आए।

यूपी: स्वार में बवाल के चलते पुलिस वालों के फूटे सिर

4 of 6
इधर, मजार में तोड़फोड़ और धार्मिक पुस्तक की बेहुरमती से आक्रोशित लोगों ने शनिवार रात स्वार कोतवाली के सामने जाम लगा दिया था। भीड़ हटाने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। इससे स्थिति और बिगड़ गई। आक्रोशित लोगों ने कोतवाली पर पथराव कर दिया।
विज्ञापन

यूपी: स्वार में बवाल के चलते पुलिस वालों के फूटे सिर

5 of 6
सूचना के बाद डीआईजी, डीएम और एसपी सहित भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पथराव करने वालों को खदेड़ दिया था। इस कोशिश में एसपी साधना गोस्वामी, सीओ सिटी आले हसन सहित चार पुलिसकर्मियों को चोट लगी थी। रात 12 बजे के बाद स्थिति नियंत्रित हुई। डीआईजी और एसपी पूरी रात पुलिस के साथ गश्त करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी: स्वार में बवाल के चलते पुलिस वालों के फूटे सिर

6 of 6
रविवार दोपहर बाद स्वार में आम दिनों की तरह चहल-पहल रही। पुलिस कर्मियों की मौजूदगी से जरूर यह एहसास होता था कि घटना हुई है। एएसपी मोहम्मद तारिक ने बताया कि शनिवार की रात बवाल और पथराव करने के मामले में दस नामजद और 250 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साधना गोस्वामी, एसपी रापमुर ने बताया कि स्वार में स्थिति पूरी तरह से सामान्य है। मजार में तोड़फोड़ करने के आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया है। एहतियातन वहां पर पुलिस तैनात है। बवाल, तोड़फोड़ व पथराव करने वाले लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें