फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ताजमहल मेरे नाम करवा दो वरना...'

विज्ञापन
1 of 5
फीरोजाबाद में नालबंदान चौराहे पर लगे 65 फीट ऊंचे टावर पर एक सिरफिरा युवक चढ़ गया। लोग उतरने के लिए कहते तो कहता ‘ताज महल मेरे नाम करवा दो’। उसकी इस हरकत ने पुलिस प्रशासन के पसीने छुड़ा दिए। युवक को टावर से उतारने के लिए पुलिस की कोई रणनीति काम नहीं आई। फायर विभाग की गाड़ी के साथ नगर निगम की लिफ्ट क्रेन को भी मौके पर बुलाया गया। लेकिन लिफ्ट भी 40 फीट तक ही पहुंच पाई। पुलिस और लोग चादर लिए टावर के चारो तरफ घूमते रहे। चार घंटे बाद खुद ही युवक टावर से उतरा और पुलिस उसे थाने ले गई।

विज्ञापन

'ताजमहल मेरे नाम करवा दो वरना...'

2 of 5
टावर चढ़े इस युवक का नाम बाबूद्दीन उर्फ बाबू है और वह हाथरस के जंक्शन थाना क्षेत्र के मोहल्ला सराय सुल्तान खां हाजीपुरा का रहने वाला है। पिछले दिन चार दिन से वह रसूलपुर क्षेत्र में घूम फिर रहा था। सोमवार सुबह करीब पांच बजे जब वह सीसीटीवी कैमरे के टावर के पास पहुंचा, उस समय किसी ने गौर नहीं किया। लगभग छह बजे उसने टावर पर चढ़ना शुरू किया और उसके टॉप पर पहुंच गया। मौके पर भीड़ लग गई। नगर मजिस्ट्रेट रमेश चंद्र के साथ सीओ सिटी राजेश चौधरी और पुलिस मौके पर पहुंच गईं।
विज्ञापन

'ताजमहल मेरे नाम करवा दो वरना...'

3 of 5
नगर निगम के प्रकाश विभाग की लिफ्ट क्रेन और फायर विभाग की गाड़ी के साथ सीढ़ी भी मौके पर बुला ली। इसी बीच वह कभी कपड़े उतारकर फेंकता तो कभी टावर को एक हाथ से पकड़ कर हवा में लटक जाता। नीचे जमा भीड़ की सांसे थम रही थी। सवा दस बजे करीब वह खुद ही नीचे उतरने लगा तो करीब 15 फीट की ऊंचाई पर लिफ्ट के जरिए उसे पकड़ लिया गया और पुलिस उसे थाने ले गई। कार्यवाहक थानाध्यक्ष रसूलपुर का कहना है कि बाबू  बाबू नशे का आदी है साथ ही मानसिक रूप से बीमार भी है। उसका मेडिकल कराने बाद जेल भेज दिया है।

'ताजमहल मेरे नाम करवा दो वरना...'

4 of 5
सोमवार सुबह नालबंद क्षेत्र का नजारा शोले फिल्म की लाइव स्टोरी से कम नहीं था। फर्क इतना था कि फिल्म में बसंती से शादी करने के लिए वीरू पानी की टंकी पर चढ़ा था, तो यहां सिरफिरा युवक बाबू सनक में टावर में जा चढ़ा। टावर के टाप पर जाकर बैठ गया, जिद भी ऐसी कि ताजमहल मांगने लगा। युवक की हरकतों को देख भीड़ में शामिल लोगों की धड़कने बढ़ रही थी। हाजीपुरा निवासी एक युवक ने आठ बजे करीब हिम्मत का परिचय देते हुए टावर पर चढ़ना शुरू किया। करीब 30 फुट ऊंचाई तक पहुंच भी पहुंच गया। लेकिन टावर पर बैठे बाबू ने टावर को हिलाना शुरू कर दिया। इसके बाद उसे बचाने गए युवक भी हिम्मत जवाब दे गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

'ताजमहल मेरे नाम करवा दो वरना...'

5 of 5
नगर निगम की लिफ्ट मशीन भी चालीस फीट तक पहुंच सकी। साढ़े नौ बजे करीब युवक की हरकतों में को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सड़क पर गद्दे भी डलवा दिए, ताकि वह गिरे तो उसे अधिक चोट लगने से बचाया जा सके। दस बजे उसने उतरना शुरू किया और करीब आठ फुट उतरने के बाद युवक फिर रुक गया। प्रशासन ने चादरें और चांदनी भी सड़क पर तनवा दी, ताकि गिरने की स्थिति में उसे बचाया जा सके। जैसे ही युवक जमीन से करीब 15 फुट ऊंचाई पर था। तभी सपा नगर अध्यक्ष हाशिम मंसूरी ने प्रकाश विभाग की क्रेन के माध्यम से तो एक युवक ने टावर पर चढ़कर उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें