अलविदा की नमाज के बाद जामा मस्जिद के पास फलों का
ठेला लगाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। एक पक्ष ने घर में घुसकर
मारपीट कर दी। इसके बाद दोनों ओर से हुए पथराव से भगदड़ मच गई। सूचना पर
एसपी पुलिस फोर्स व पीएसी के साथ मौके पर पहुंचे। आधे घंटे की मशक्कत के
बाद हालात पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
दो पक्षों में टकराव के बाद हंगामा, चले ईंट-पत्थर
2 of 6
पथराव और मारपीट में महिला समेत आठ घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस बलवे की रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी में लगी थी। एहतियातन पुलिस-पीएसी तैनात कर दी गई है। शहर की जामा मस्जिद के समीप रईस अहमद की तंदूर की दुकान है। शुक्रवार को अलविदा जुमे की नमाज के चलते पुलिस ने मस्जिद के आसपास लगे ठेले को हटवा दिया था। दोपहर ढाई बजे नमाज अदा होने के बाद गुफरान ने होटल के आगे फलों का ठेला लगा दिया। इस पर रईस और गुफरान में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
दो पक्षों में टकराव के बाद हंगामा, चले ईंट-पत्थर
3 of 6
शुरूआत में पुलिस आपसी झगड़ा होने की बात सोचकर मूकदर्शक बनी रही। लेकिन, देखते ही देखते एक पक्ष ने दूसरे के घर में घुसकर मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद दोनों ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे। सूचना पर पुलिस व पीएसी मौके पर पहुंची और आधे घंटे की मशक्कत के बाद हालात पर काबू पाया।
दो पक्षों में टकराव के बाद हंगामा, चले ईंट-पत्थर
4 of 6
मारपीट व पथराव में रईस अहमद, गुफरान, कमर आलम, शहजाद, अकरम, अलताफ, जावेद
और नूरजहां घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। एसपी संजीव त्यागी, एएसपी विजय गौतम, सीओ सिटी शील कुमार ने मौका मुआयना कर हालात का जायजा लिया। एहतियातन पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस बलवे की रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी में थी।
विज्ञापन
दो पक्षों में टकराव के बाद हंगामा, चले ईंट-पत्थर
5 of 6
बताया जाता है कि जामा मस्जिद के समीप स्थित एक प्लाट को लेकर दो पक्षों में पुराना विवाद चला आ रहा है। शुक्रवार को कहासुनी के दौरान बात पुराने विवाद तक पहुंच गई और उसने बलवे का रुप अख्तियार कर लिया। अगर पुलिस सक्रिय होती तो मामला न बढ़ता। क्योंकि, जिस वक्त दोनों पक्षों में कहासुनी और मारपीट शुरू हुई उस समय जामा मस्जिद के समीप नमाज के मद्देनजर पुलिस फोर्स तैनात थी। लेकिन, किसी पुलिस कर्मी ने बीच में बोलने की जहमत नहीं उठाई। इसी के चलते मारपीट ने बवाल का रुप अख्तियार कर लिया।
अलविदा की नमाज के बाद हुए विवाद की अफवाहें भी खूब फैलीं। लेकिन, एक ही समुदाय के बीच विवाद होने के कारण पुलिस ने काबू पा लिया। हालांकि काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। हर तरफ पुलिस ही पुलिस दिखाई देने लगी। पुलिस ने अफवाहों को भी कंट्रोल किया। पूरे मामले पर पुलिस अधीक्षक संजीव त्यागी ने बताया कि ठेला लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट और पथराव हो गया था। सूचना मिलते ही एएसपी, सीओ मय पुलिस और पीएसी भेज दिए गए थे। दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया गया है।