पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में हो रहे केंद्रीय को-ऑपरेटिव बैंक के चुनाव के दौरान टीएमसी और सीपीएम कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई।(फोटो साभार: एएनआई) इस झड़प में दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने जमकर तोड़फोड़ की और एक दूसरे पर हमला किया। इस दौरान उग्र कार्यकर्ताओं ने कुर्सियां और गाड़ियों भी तोड़ी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मोर्चा संभाला और उग्र कार्यकर्ताओं को भगाने के लिए लाठी चार्ज किया। इस दौरान कई पुलिस वालों को भी चोटें आईं जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के लाठी चार्ज के बाद कई कार्यकर्ता वहां से भाग खड़े हुए। फिलहाल स्थिति को सामान्य करने और शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराने की कोशिश की जा रही है।