मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विश्वविद्यालय के प्रांगण में बृहस्पतिवार को करोड़ों की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण कर कार्यकर्ताओं और लाभार्थियों की तालियां बटोरीं। (टीपी शाही/अमर उजाला, गोरखपुर)
विज्ञापन
लोकार्पण-शिलान्यास के बहाने मिशन 2017 पर सीएम अखिलेश
2 of 11
इस बहाने उन्होंने आम लोगों में यह संदेश देने की भी कोशिश की कि उनकी सरकार जनता से किए वायदे पूरा कर रही है। एक साथ लगभग 15 हजार लोगों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित करते हुए कहा कि सपा सरकार ही जनता की सच्ची हितैषी है।
विज्ञापन
लोकार्पण-शिलान्यास के बहाने मिशन 2017 पर सीएम अखिलेश
3 of 11
दुबारा मौका मिला तो उनकी सरकार और बेहतर कार्य करेगी। सपा इस कार्यक्रम को चाहे जिस रूप में देखे पर इसे मिशन 2017 का आगाज माना जा रहा है।
लोकार्पण-शिलान्यास के बहाने मिशन 2017 पर सीएम अखिलेश
4 of 11
प्रदेश में सपा सरकार बनने के बाद से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का गोरखपुर का यह छठा दौरा है। बृहस्पतिवार को उन्होंने विश्वविद्यालय के प्रांगण में 684 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
विज्ञापन
लोकार्पण-शिलान्यास के बहाने मिशन 2017 पर सीएम अखिलेश
5 of 11
इनमें उनकी वह महत्वाकांक्षी लैपटॉप योजना भी थी, जिसे हर इंटर पास लड़की और लड़के को देने का वादा किया गया था। सरकार बनी तो लैपटॉप का वितरण किया गया।
विज्ञापन
लोकार्पण-शिलान्यास के बहाने मिशन 2017 पर सीएम अखिलेश
6 of 11
कन्या विद्या धन भी दिया गया, पर 2014 के लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद इन्हें बंद कर दिया गया। अब नए सिरे से इसे पुन: शुरू किया गया।
विज्ञापन
लोकार्पण-शिलान्यास के बहाने मिशन 2017 पर सीएम अखिलेश
7 of 11
लगभग पांच सौ मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप दिए गए। इसके अलावा 22 सौ को कन्या विद्या धन, 16 लोगों को महिला सम्मान कोष, 500 लोगों को लोहिया आवास, 300 लोगों को ट्राई साइकिल और 50 जेई एईएस के लाभार्थियों को चेक दिए गए।
लोकार्पण-शिलान्यास के बहाने मिशन 2017 पर सीएम अखिलेश
8 of 11
जानकारों की मानें तो इस तरह की कई योजनाओं का लाभ एक साथ लोगों को देकर सरकार ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि वह जनता के हित में लगातार कार्य कर रही है, जबकि इनमें से कई योजनाएं ऐसी हैं जो लगातार चलती रही हैं।
लोकार्पण-शिलान्यास के बहाने मिशन 2017 पर सीएम अखिलेश
9 of 11
मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार की भी बात कही। कहा कि उन्होंने तमाम लाभपरक योजनाओं का धन सीधे लाभार्थियों के खाते में भेजने की व्यवस्था की है ताकि बिचौलिये कुछ वसूल न सकें।
लोकार्पण-शिलान्यास के बहाने मिशन 2017 पर सीएम अखिलेश
10 of 11
प्रदेश सरकार के कार्यों की सराहना और केंद्र पर निशाना साधना, गोरखपुर का जिक्र करते हुए यह कहना कि यह अभी बहुत छोटा शहर है। यहां पर न तो बिजली का तार नीचे बिछा और न हीं सीवर लाइन।
लोकार्पण-शिलान्यास के बहाने मिशन 2017 पर सीएम अखिलेश
11 of 11
साफ-सफाई पर तंज कसते हुए स्थानीय सांसद का नाम लिए बगैर निशाना साधना, एम्स भले केंद्र को बनवाना हो पर उसका श्रेय खुद लेने के लिए उसे न बनवाने का ठिकरा केंद्र सरकार पर फोड़कर उन्होंने यह संदेश देने की कोशिश की कि प्रदेश सरकार केंद्र से हर मामले में बेहतर है।