फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसिड अटैक फाइटर्स और किन्नरों संग मॉडल्स ने किया कैटवॉक

विज्ञापन
1 of 5
खूबसूरती के मायने सुंदरता ही नहीं बल्कि मानसिक दृढ़ता और जज्बा भी हैं। रविवार को होटल ग्रांड में आयोजित फैशन शो में एसिड अटैक पीड़िताओं ने रैंप पर मशहूर मॉडल्स के साथ कदमताल मिलाकर अदाएं बिखेरीं तो हॉल तालियों से गूंज उठा। (ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा)
Trending Videos
विज्ञापन

एसिड अटैक फाइटर्स और किन्नरों संग मॉडल्स ने किया कैटवॉक

2 of 5
इसके बाद किन्नरों ने भी रैंप पर खुद को पेशेवर मॉडल की तरह पेश किया। मौका था रिवाज इवेंट्स की ओर से आयोजित कार्यक्रम ‘पंख’ के फैशन शो का। गणेश वंदना से शुरुआत के बाद सात राउंड में इंडो वेस्टर्न, सरिस, गाउंस के सीक्वेंस मॉडल्स ने प्रदर्शित किए।
विज्ञापन

एसिड अटैक फाइटर्स और किन्नरों संग मॉडल्स ने किया कैटवॉक

3 of 5
ड्रेस डिजायनर अभिषेक शर्मा, अतुल कुमार और अनूप कुमार के इन परिधानों में मॉडल शिवांतिका, पैलेंदर, वैभव, ईशा, हिमांशु, अंशिका, आकांक्षा, हिना, टीना, सृष्टि, जुबेर ने कैटवॉक किया तो वहीं शीरोज हैंग आउट कैफे की एसिड अटैक फाइटर्स और किन्नर भी पीछे नहीं रहे।

एसिड अटैक फाइटर्स और किन्नरों संग मॉडल्स ने किया कैटवॉक

4 of 5
अंत में सभी मॉडल्स ने दिल्ली रेप केस की शिकार निर्भया को श्रद्धांजलि देने के लिए काले लिबास में प्रदर्शन किया। गायक मोहम्मद रईस ने मोहम्मद रफी के गीतों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसिड अटैक फाइटर्स और किन्नरों संग मॉडल्स ने किया कैटवॉक

5 of 5
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेयर इंद्रजीत आर्य, विशिष्ट अतिथियों में गजल गायक सुधीर नारायणन, रोली तिवारी मिश्रा, सपा शहर अध्यक्ष रईसुद्दीन कुरैशी, अंजुला सिंह माहौर रहे। अध्यक्षता मधु सक्सेना और कोआर्डिनेटर नीलेंद्र रहे। संचालन सुशील सरित ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें