फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई कार, उड़े परखच्चे

विज्ञापन
1 of 2
यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह गांव नादऊ के समीप कार डिवाइडर से टकरा गई। इससे उसमें सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची यमुना एक्सप्रेसवे की एंबुलेंस से घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। निधि भारद्वाज (28) निवासी मऊ आजमगढ़ और वर्षा (27) पुत्री श्रीप्रकाश निवासी गोपीगंज जिला संत रविदासनगर दोनों छात्राएं दिल्ली के हास्टल में रहती हैं। ब्यूरो/अमर उजाला,खंदौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई कार, उड़े परखच्‍चे

2 of 2
शनिवार सुबह छात्राएं अपने दोस्त सुमित (23) पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी गली नंबर दो छोटू कालोनी सोनीपत हरियाणा और अनुराग (22) पुत्र बलवीर शर्मा निवासी नवादा पोस्टआफिस उत्तम नगर नई दिल्ली के साथ शनिवार सुबह लगभग पांच बजे कार से यमुना एक्सप्रेसवे से नोएडा से आगरा आ रहे थे। खंदौली टोल प्लाजा पार कर नादऊ के समीप अचानक कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में सुमित और अनुराग की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि निधि और वर्षा गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें