इलाहाबाद जंक्शन से होकर मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनल जाने वाली साकेत एक्सप्रेस (11068) बृहस्पतिवार रात आधे घंटे लेट से जंक्शन पर पहुंची। दस बजे ट्रेन जंक्शन से रवाना हुई। नैनी स्टेशन से ट्रेन आगे बढ़ी ही थी कि अचानक ट्रेन की पार्सल बोगी में आग लग गई।
Trending Videos
विज्ञापन
तस्वीरें: देखते ही देखते बोगी से उठने लगी आग की लपटें
2 of 6
यात्रियों ने ट्रेन की बोगी से धुंआ उठते देखा तो दहशत में आ गए। देखते ही देखते बोगी से आग की लपटें उठने लगी।
विज्ञापन
तस्वीरें: देखते ही देखते बोगी से उठने लगी आग की लपटें
3 of 6
पार्सल बोगी के बगल में विकलांग यात्री और महिला कोच भी रहता है। पार्सल बोगी से आग की लपटे उठती देख विकलांग और महिला कोच में बैठे यात्रियों में खलबली मच गई। वे शोर मचाते हुए बोगी के अंदर ही लोग इधर-उधर भागने लगे। दहशत में लोगों को कुछ समझ ही नहीं आ रहा था कि क्या करें।
तस्वीरें: देखते ही देखते बोगी से उठने लगी आग की लपटें
4 of 6
यात्रियों ने जैसे पार्सल बोगी से आग उठते देखा चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया गया। इसके बाद आग की सूचना रेलवे के रनिंग स्टाफ और जीआरपी को दी गई। आग फैलकर यात्रियों के कोच तक पहुंचती उससे पहले ही ट्रेन को रोक दिया गया।
विज्ञापन
तस्वीरें: देखते ही देखते बोगी से उठने लगी आग की लपटें
5 of 6
शुक्र रहा कि आग पार्सल बोगी के आगे नहीं बढ़ पाई। फायर कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। आग लगने की सूचना पर आसपास के गांवों के लोग भी जुट गए। मौके पर हजारों की भीड़ जुट गई।
तस्वीरें: देखते ही देखते बोगी से उठने लगी आग की लपटें
6 of 6
ट्रेन में आग लगने की खबर नैनी और छिवकी के आसपास के गांवों में भी आग की तरह ही फैली। जिस स्थान पर ट्रेन रुकी थी। वहां थोड़ी ही देर में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जुट गए और मदद के लिए आगे आए। जिसके चलते दमकल को आग बुझाने में मदद मिली। यात्रियों को भी लोगों ने मोबाइल और टार्च की रोशनी में कोच से उतार कर बैठाया गया।