फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

7 मौतों और घायलों की चीख से गम में बदली शादी की खुशी

Fri, 27 Mar 2015 09:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अलीगढ़
1 of 11
दिल्ली नेशनल हाईवे (91) पर बरौली मोड़ के पास बृहस्पतिवार तड़के बारातियों से भरी बस खड़े ट्रक से जा टकराई, जिससे बस ड्राइवर सहित सात बारातियों की मौत हो गई। दुर्घटना में लगभग 24 बाराती घायल हो गए, जिसमें तीन की हालत गंभीर बताई जाती है।

7 मौतों और घायलों की चीख से गम में बदली शादी की खुशी

2 of 11
यह हृदय विदारक हादसा उस समय हुआ, जब अलीगढ़ के भुजपुरा इलाके से बारात बुलंदशहर के मनिहारा वाला कुआं क्षेत्र के मोहल्ला रुकम सराय लौट रही थी। मिनी बस में 30 के करीब बाराती थे। तभी बस ड्राइवर को नींद आने पर बस सड़क सहारे खड़े खल से भरे ट्रक में जा घुसी। घायलों को जिला अस्पताल व जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

7 मौतों और घायलों की चीख से गम में बदली शादी की खुशी

3 of 11
बुलंदशहर के सराय रुकम निवासी मो. सईद के बेटे आरिफ का निकाह अलीगढ़ के मोहल्ला भुजपुरा भोप सिंह वाली गली निवासी फतेह मोहम्मद की बेटी अनम से तय हुआ। बुधवार को बारात आई थी।

7 मौतों और घायलों की चीख से गम में बदली शादी की खुशी

4 of 11
दुल्हन को विदा कराकर लाने के बाद बृहस्पतिवार को दावत-ए-वलीमा होना था। सभी बाराती और दूल्हे के परिजनों में खुशी का माहौल था। बारात की थकान और आधी रात के बाद का समय होने के कारण सभी नींद के आगोश में समाए हुए थे।

7 मौतों और घायलों की चीख से गम में बदली शादी की खुशी

5 of 11
मगर तेज आवाज के साथ बस जब ट्रक में घुसी तो सभी की नींद टूट गई और उन्होंने अपनी आंखों के सामने से मौत का मंजर देखा।
विज्ञापन

7 मौतों और घायलों की चीख से गम में बदली शादी की खुशी

6 of 11
चीख पुकार के बीच उस समय सभी ने इस बात पर ऐतराज जताया कि जब ड्राइवर ने शराब पी ली थी तो हेल्पर को गाड़ी नहीं चलाने देना था। मगर सवाल था कि आखिर गाड़ी कौन चलाता।

7 मौतों और घायलों की चीख से गम में बदली शादी की खुशी

7 of 11
दूल्हे के भाई आसिफ के अनुसार बारात सकुशल वापस लौट रही थी। बस चलते समय पता चला कि ड्राइवर ने शराब पी रखी है। इस पर सभी की सहमति से तय हुआ था कि हेल्पर गाड़ी चला लेता है, उसे ड्राइविंग सीट पर बैठा दिया। कुछ लोगों ने मना भी किया था। मगर कब नींद आ गई, किसी को पता नहीं चला। जब एक्सीडेंट हुआ, तभी सभी जागे। बस दुपहर से खराब खड़े ट्रक में घुसी थी। इसके बाद सबसे पहले उसने दुल्हन के भाई को फोन पर सूचना दी। वहां से पुलिस को खबर दी गई। तब पुलिस पहुंची और घायलों को पहले सीएचसी और बाद में जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया।

7 मौतों और घायलों की चीख से गम में बदली शादी की खुशी

8 of 11
मौके पर ही दूल्हे का ताऊ रशीद खान (55) सराय धारी बुलंदशहर, हाल निवासी दिल्ली, दूल्हे का मौसा आबिद (50) निवासी जीवनगढ़ क्वार्सी, मौसा की बेटी नैना (18) ने दम तोड़ दिया।

7 मौतों और घायलों की चीख से गम में बदली शादी की खुशी

9 of 11
मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर दूल्हे की रिश्ते की भतीजी सामिया (12) पुत्री रियासत अली निवासी मनिहारा वाला कुआं बुलंदशहर, दूल्हे की भांजी सना (6) व अतीफा (4) पुत्री नासिर अली निवासी जमालपुर के अलावा बस के ड्राइवर राकेश को मृत घोषित कर दिया गया।

7 मौतों और घायलों की चीख से गम में बदली शादी की खुशी

10 of 11
दुर्घटना में 24 लोग जख्मी हुए हैं, जिनमें दूल्हे की बहन रेशमा की हालत सबसे ज्यादा गंभीर है।
विज्ञापन

7 मौतों और घायलों की चीख से गम में बदली शादी की खुशी

11 of 11
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी के दरवाजे पर बैंच पर बैठे तीन बच्चों में दो सगी बहनें सानिया व सौकिया के अलावा उनका रिश्तेदार अबूजर की ओर किसी का ध्यान नहीं था। मामूली चोट के चलते उपचार के बाद उन्हें बैंच पर बैठा दिया गया था। सानिया व सौकिया के मां पिता नरगिश व जाहिद गंभीर हालत में थे। उन्हें यह नहीं पता था कि उनके मां-पिता के साथ क्या हो रहा है। बस वह बैठे इस इंतजार में थे कि कब अम्मी-अब्बू बाहर आएंगे और वह उनके साथ घर जाएंगे।
Next
AU ऐप में पढ़ें