नई दिल्ली के निजामुद्दीन स्टेशन से मुंबई जा रही अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस में बम की सूचना पर हड़कंप मच गया। (सभी फोटो: अमर उजाला ब्यूरो, आगरा)
विज्ञापन
राजधानी एक्सप्रेस में बम की सनसनी, देखिए दहशत की तस्वीरें
2 of 6
निजामुद्दीन से मुंबई जाने वाली अप रूट की 12954 अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस नियत समय पर निजामुद्दीन से शाम 4:50 पर चली। जब ट्रेन छाता के निकट थी तभी किसी ने मोबाइल फोन से रेलवे कंट्रोल रूम कोटा को ट्रेन में बम होने की सूचना दी।
विज्ञापन
राजधानी एक्सप्रेस में बम की सनसनी, देखिए दहशत की तस्वीरें
3 of 6
कोटा से सूचना दिल्ली, आगरा और मथुरा जंक्शन को दी गई। ट्रेन तय समय 6:38 बजे से 18 मिनट पहले ही मथुरा जंक्शन पहुंच गई और ट्रेन को रोक कर आरपीएफ, जीआरपी, रेलवे और सिविल पुलिस के डॉग स्क्वायड व मथुरा के तीन थानों की पुलिस के साथ पूरी ट्रेन की मेटेल डिटेक्टर के साथ चेकिंग कराई गई।
राजधानी एक्सप्रेस में बम की सनसनी, देखिए दहशत की तस्वीरें
4 of 6
सूचना पर डीएम राजेश कुमार, एसएसपी डॉ. राकेश सिंह, एसपी सिटी शैलेश पांडेय, एसपी क्राइम राम मोहन सिंह, सीओ सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
राजधानी एक्सप्रेस में बम की सनसनी, देखिए दहशत की तस्वीरें
5 of 6
58 मिनट तक चली चेकिंग में कुछ भी आपत्तिजनक न मिलने के बाद ट्रेन को आगे रवाना कर दिया। एसएसपी डॉ. राकेश सिंह ने कहा कि सबकुछ ठीक है और ट्रेन रवाना कर दी गई है।
राजधानी एक्सप्रेस में बम की सनसनी, देखिए दहशत की तस्वीरें
6 of 6
मथुरा के डीएम राजेश कुमार ने बताया कि रेलवे कंट्रोल रूम से अगस्त क्रांति राजधानी में आपत्तिजनक वस्तु होने की सूचना पर ट्रेन की चेकिंग कराई गई। कुछ भी आपत्तिजनक न मिलने पर ट्रेन को रवाना कराया गया है।