फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में विद्यार्थियों से भरी नाव डूबी, 45 लोग थे सवार

विज्ञापन
1 of 6
यूपी के मिर्जापुर में छात्र-छात्राओं से भरी एक छोटी नाव मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे दलापट्टी घाट से थोड़ी दूर जाकर डूब गई। नाव में 35 छात्र-छात्राओं समेत 45 लोग सवार थे। नाव पर सवार कुछ लोगों ने छात्र-छात्राओं को सुरक्षित बाहर निकाला। गुस्साए कुछ लोगों ने एक नाव में तोड़फोड़ की कोशिश की। (ब्यूरो/अमर उजाला, चील्ह (मिर्जापुर))
विज्ञापन

मिर्जापुर में विद्यार्थियों से भरी नाव डूबी, 45 लोग थे सवार

2 of 6
डीएम राजेश कुमार सिंह एवं एसपी दिनेश चंद्र ने घटनास्थल का जायजा लिया। कहा कि ओवरलोड नाव का संचालन पाया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दलापट्टी गांव निवासी नाविक बौखल मांझी मंगलवार की सुबह करीब पौने आठ बजे दलापट्टी घाट से नाव लेकर रवाना हुआ। उसमें कोन ब्लाक के दलापट्टी, डिंगूरपट्टी, भटेवरा, चंदेल दढ़िया, मदनपट्टी गांव के 35 छात्र-छात्राओं समेत 45 लोग सवार थे।
विज्ञापन

मिर्जापुर में विद्यार्थियों से भरी नाव डूबी, 45 लोग थे सवार

3 of 6
इन्हें मिर्जापुर के सुंदर घाट जाना था। घाट से छूटते ही नाव में रह-रहकर पानी भरने लगा तो छात्र-छात्राओं ने वापस चलने के लिए कहा। लेकिन नाविक ने कहा कि वह आराम से नाव उस पार पहुंचा देगा।

मिर्जापुर में विद्यार्थियों से भरी नाव डूबी, 45 लोग थे सवार

4 of 6
कुछ दूर जाने पर नाव पानी में समाने लगी और लोग डूबने लगे। नाव पर सवार दलापट्टी निवासी रामजी यादव बच्चों को बचाने लगे तो दस बच्चे उनसे लिपट गए। रामजी सभी को धीरे-धीरे बाहर ले आए।
विज्ञापन

मिर्जापुर में विद्यार्थियों से भरी नाव डूबी, 45 लोग थे सवार

5 of 6
बड़े छात्र खुद तैर कर बाहर आ गए। घाट पर स्नान कर रहे कमलेश, संजय सोनकर ने भी पांच-पांच बच्चों को बाहर निकाला। जानकारी होते ही बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए और बच्चों को निजी चिकित्सालय ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिर्जापुर में विद्यार्थियों से भरी नाव डूबी, 45 लोग थे सवार

6 of 6
जो बच्चे ठीक थे, उन्हें घर पहुंचाया गया। जानकारी होते ही सीओ सदर रामनाथ वर्मा, सीओ नगर श्वेता श्रीवास्तव, चील्ह थानाध्यक्ष राजाराम, कछवां थानाध्यक्ष राममोहन राय, देहात कोतवाल शफीक अहमद, कटरा इंसपेक्टर डीपी शुक्ला, शहर कोतवाल सुरेंद्र तिवारी और कई थानों की फोर्स पहुंच गई। (फोटो- 10 बच्चों की जान बचाने वाले बुजुर्ग)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें