फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमाके के बाद ऐसा था मंजर, तस्वीरें देखकर कांप जाएगा कलेजा

विज्ञापन
1 of 9
यूपी के सोनभद्र में बिल्ली खनन क्षेत्र स्थित रासपहरी में एक खदान मालिक के विस्फोटक गोदाम में गुरुवार की दोपहर विस्फोट होने से सात मजदूरों की मौत हो गई। धमाका इतना भीषण था कि करीब 150 मीटर के दायरे में गोदाम का मलबा और मजदूरों के चीथड़े बिखर गए। सात मजदूर गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ सकती है।
विज्ञापन

धमाके के बाद ऐसा था मंजर, तस्वीरें देखकर कांप जाएगा कलेजा

2 of 9
रासपहरी स्थित खदान क्षेत्र में कारोबारी आशीष सिंह की खदान है। बगल में कार्यालय है। कार्यालय से लगे गोदाम में विस्फोटक (जिलेटिन राड, डेटोनेटर) रखा था। गुरुवार को खदान में विस्फोट करने की तैयारी थी, इसी के लिए मजदूर बुलाए गए थे। (सभी फोटो: अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र)
विज्ञापन

धमाके के बाद ऐसा था मंजर, तस्वीरें देखकर कांप जाएगा कलेजा

3 of 9
मजदूर उसके लिए की जाने वाली खुदाई में जुट गए, इसी दौरान अचानक दोपहर बाद करीब एक बजकर 40 मिनट पर तेज आवाज के साथ धमाका हुआ। विस्फोटक गोदाम पूरी तरह से उड़ गया। यहां काम कर रहे श्रमिकों में से सात के चीथड़े उड़ गए। इनमें कई की मौत मलबे के चपेट में आने से हुई है।

धमाके के बाद ऐसा था मंजर, तस्वीरें देखकर कांप जाएगा कलेजा

4 of 9
इधर-उधर बिखरे शवों के हिस्सों के चलते मृतकों की संख्या को लेकर भ्रम की स्थिति रही। जिलाधिकारी ने सात के मरने की पुष्टि की है। स्थानीय लोग आठ की बात कहते रहे। मरने वालों में आठवें की पुष्टि के लिए सीएमओ को कहा गया है।
विज्ञापन

धमाके के बाद ऐसा था मंजर, तस्वीरें देखकर कांप जाएगा कलेजा

5 of 9
मृतकों की शिनाख्त मध्य प्रदेश के सिगोड़ा गांव निवासी रमन सिंह और रामप्यारे ने की। मृतकों में सिगोड़ा गांव के सूरतलाल (23), रमायन सिंह (25), जीत सिंह (36), छोटू (20) बभनी निवासी ज्वाला (10) बभनी और छपका निवासी विनोद (22) शामिल हैं। सातवें श्रमिक का शव क्षतविक्षत हो गया। इससे शिनाख्त नहीं हो सकी। घायलों के नाम हैं- देवलाल (23), छोटेलाल (35), संतोष कुमार (24), बद्री (23), बबुंदर (35), अमरशाह (36) और प्रताप नरायण (36)।
विज्ञापन

धमाके के बाद ऐसा था मंजर, तस्वीरें देखकर कांप जाएगा कलेजा

6 of 9
मामले में सन केमिकल और आशीष इंटरप्राइजेज के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। सात घायलों को तापीय परियोजना चिकित्सालय ओबरा में भर्ती कराया गया। सूचना पर डीएम जीएस प्रियदर्शी, एसपी शिवशंकर यादव, एडीएम रामचंद और अन्य अफसर पहुंच गए। गौरतलब है कि 27 फरवरी 2012 को बिल्ली मारकुंडी में खनन हादसे में 12 लोगों की मौत हुई थी।
विज्ञापन

धमाके के बाद ऐसा था मंजर, तस्वीरें देखकर कांप जाएगा कलेजा

7 of 9
सोनभद्र के डीएम जीएस प्रियदर्शी ने बताया कि घटना की मजिस्ट्रियल और तकनीकी जांच के निर्देश दिए गए हैं। खान सुरक्षा निदेशालय को पत्र लिखा जाएगा। मृतकों के परिवार वालों को अधिक से अधिक मुआवजा दिया जाएगा। दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।

धमाके के बाद ऐसा था मंजर, तस्वीरें देखकर कांप जाएगा कलेजा

8 of 9
ऐसा ही विस्फोट बीते 13 सितंबर को मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में हुआ था, जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। इसमें 88 लोगों की मौत हो गई थी और 100 से अधिक लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन

धमाके के बाद ऐसा था मंजर, तस्वीरें देखकर कांप जाएगा कलेजा

9 of 9
सोनभद्र की तरह झाबुआ भी आदिवासी बहुल इलाका है। वहां पेटलवाद कस्बे में भी रासपहरी की तरह ही भीषण विस्फोट हुआ था। यहां गत 13 सितंबर को गैर कानूनी तरीके से रखे गए जिलेटिन की छड़ों में विस्फोट होने से 88 लोगों की मौत हो गई थी। यह विस्फोट इतना भीषण था कि लोगों के चीथडे़ उड़ गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें