‘अजनबी’, ‘राज’ और ‘जिस्म’ जैसी ब्लॉक बस्टर फिल्मों से अलग पहचान बनाने वाली बॉलीवुड की ‘बिल्लो रानी’ जल्द ही सिनेमा हालों के 70 एमएम के पर्दे को छोड़कर डेली सोप का रुख करेंगी। रविवार को बनारस पहुंची सिने तारिका बिपाशा बसु ने इस बात के संकेत दिए। उन्होंने बनारसी खानपान की तारीफ की तो महिलाओं को सजने-संवरने के टिप्स भी दिए। प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र में आई बिल्लो ने मोदी के स्वच्छ भारत अभियान की जमकर सराहना की। बोलीं, स्वच्छ वातावरण से ही निरोगी काया मिलती है। वह शहर के भेलूपुर में पीसी ज्वैलर्स के नए शो रूम के उद्घाटन के मौके पर वाराणसी पहुंची थीं।
विज्ञापन
मोदी के गढ़ में आकर 'बिल्लो रानी' ने किया नया खुलासा
2 of 8
पिंक कलर के सलवार-सूट में सफेद कार से अभिनेत्री बिपाशा बसु दोपहर बाद पौने तीन बजे जब भेलूपुर पहुंची तब प्रशंसकों की भीड़ से सड़क पैक हो चुकी थी। भेलूपुर चौराहे से आईपी विजया तक सड़क की दोनों पटरियों पर युवाओं का रेला बिपाशा की एक झलक पाने के लिए बेताब नजर आ रहा था। उनकी कार देखते ही युवा शोर मचाने लगे। बाउंसर्स और पुलिस के सुरक्षा घेरे में उन्हें कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन
मोदी के गढ़ में आकर 'बिल्लो रानी' ने किया नया खुलासा
3 of 8
चेहरे पर मुस्कान लिए बिपाशा हाथ हिलाकर प्रशंसकों का अभिवादन करते हुए बढ़ रही थीं। कार्यक्रम के बाद वह पत्रकारों से मुखातिब होने पहुंची। इस दौरान भीड़ अधिक होने की वजह से शोर-शराबा होने लगा। आयोजकों ने माहौल शांत कराने की कोशिश की लेकिन कोई असर नहीं पड़ा।
मोदी के गढ़ में आकर 'बिल्लो रानी' ने किया नया खुलासा
4 of 8
बिपाशा ने खुद भी कई बार मोबाइल से वीडियो क्लिप और तसवीरें खींच रहे रहे प्रशंसकों से पीछे हटने का अनुरोध किया। लेकिन लोगों ने उनकी एक नहीं सुनी। शोर-शराबे के बीच ही उन्होंने पीएम मोदी के स्वच्छ भारत अभियान जमकर प्रशंसा की। उन्होंने इस अभियान को राष्ट्र की बेहतरी का हिस्सा बताया।
विज्ञापन
मोदी के गढ़ में आकर 'बिल्लो रानी' ने किया नया खुलासा
5 of 8
बिपाशा ने कहा कि जिस तरह हम अपनी त्वचा और दांतों का ख्याल रखते हैं उसी तरह अपने आसपास सफाई भी रखने की आदत डालनी चाहिए। स्वच्छ माहौल स्वस्थ जीवन के लिए वरदान साबित होता है। आने वाली फिल्मों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इंतजार करिए, जल्द ही फैमिली ड्रामा करने वाली हूं।
विज्ञापन
मोदी के गढ़ में आकर 'बिल्लो रानी' ने किया नया खुलासा
6 of 8
पहली बार बनारस आईं सिने तारिका बिपाशा बसु ने रविवार को मीडिया से बातचीत के दौरान शोर-शराबे पर नाराजगी तो जताई ही चुटकी भी ली। वहां मौजूद लोगों को समझाने के बाद भी जब शोर नहीं थमा तब वो हैरानी जताने लगीं। उसी दौरान किसी ने पूछा, मैडम बनारस आपको कैसा लगा? इस पर बिपाशा ने कहा, यहां पहली बार आई हूं। इस शहर में कभी घूमने और समझने का मौका नहीं मिल पाया था लेकिन अभी सिर्फ आप लोगों को देख रही हूं। इस पर ठहाके लगने लगे।
विज्ञापन
मोदी के गढ़ में आकर 'बिल्लो रानी' ने किया नया खुलासा
7 of 8
भीड़ के बीच से सवाल आया- मैम, बनारसियों के बारे में क्या ख्याल है आपका? बिपाशा ने पहले मुस्कुराईं, फिर बोलीं लगता है आप लोग मुझसे बहुत प्यार करते हैं, तभी तो बोलने का मौका भी नहीं दे रहे हैं। इसके बाद वह माइक आयोजक के हाथ में सौंप कर वहां से निकल गईं।
मोदी के गढ़ में आकर 'बिल्लो रानी' ने किया नया खुलासा
8 of 8
कार्यक्रम से वापस जाते समय बिपाशा जिस लिफ्ट से उतर रही थीं वह खराब हो गई। हालांकि लिफ्ट में जाली लगी थी इसलिए उन्हें बहुत असुविधा नहीं हुई। इस दौरान लिफ्ट के बाहर सुरक्षा कर्मी और प्रशंसक जमे रहे। कुछ देर बाद लिफ्ट ऑन होने के बाद वो नीचे उतरीं और बाबतपुर एयरपोर्ट से मुंबई के लिए रवाना हो गईं।