बिजनौर से फरार आतंकियों को पनाह देने के मामले में पकडे़ गए मोहल्ला भाटान निवासी पिता-पुत्र और गांव उमरी निवासी महिला से पूछताछ के बाद एटीएस और एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है।
विज्ञापन
बिजनौर: क्या है बुर्के वाली महिला का आतंकी कनेक्शन
2 of 5
तीनों के कब्जे से दो डेटोनेटर, 1.80 लाख रुपये और आतंकियों के तीन मोबाइल बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
बिजनौर: क्या है बुर्के वाली महिला का आतंकी कनेक्शन
3 of 5
आतंकियों की सऊदी अरब में रह रहे महिला के पति से रोज घंटों बात होती थी, जिससे बिजनौर में छिपे आतंकियों के इंटरनेशनल आतंकवादियों से कनेक्शन होने की भी संभावना जताई जा रही है।
बिजनौर: क्या है बुर्के वाली महिला का आतंकी कनेक्शन
4 of 5
तीनों के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि विस्फोट के बाद एक रात के लिए आतंकी रईस के किराए वाले मकान पर रुके। दो रात उन्होंने उमरी गांव के जंगल में गुजारीं।
बिजनौर: क्या है बुर्के वाली महिला का आतंकी कनेक्शन
5 of 5
उधर, पुलिस ने पकड़ी गई महिला के उमरी निवासी भाई और काजीपाड़ा निवासी जेठ को भी हिरासत में लिया गया है। महिला के दिल्ली में रहने वाले दूसरे भाई, झालू निवासी युवक और रईस की पत्नी की तलाश की जा रही है।