यूपी के अमरोहा में बछरायूं थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सीमा सशस्त्र बल
के जवान पर पुलिसकर्मियों द्वारा टिप्पणी करने पर बवाल हो गया। जवान के
विरोध करने पर दरोगा ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। जवान भी पुलिसकर्मियों से
भिड़ गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को दौड़ा लिया।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों ने जवान के घर में घुसकर ढाया कहर
2 of 4
आरोप है कि बाद में गांव पहुंचे दो दरोगा सहित 10-12 पुलिसकर्मियों ने जवान के घर में घुसकर जमकर कहर ढाया। महिलाओं से अभद्रता की गई व घर में रखा सामान क्षतिग्रस्त कर दिया। घर पर मौजूद जवान के भाई, बहन को रायफल की बट व लाठियों से बुरी तरह घायल कर दिया। माता को भी नहीं बख्शा गया।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों ने जवान के घर में घुसकर ढाया कहर
3 of 4
विरोध में ग्रामीणों ने दो घंटे तक अमरोहा मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों के आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देने पर ही जाम खोला गया।
जवान के परिजनों का आरोप है कि पुलिस बिना महिला कांस्टेबिल के ही घर में घुसकर बहन के साथ अभद्र व्यवहार किया। जवान की बहन ने बताया कि पुलिसकर्मी घर में रखे सोने के कुंडल, चेन व दो अंगूठी लूट कर ले गए। जवान की बाइक भी पुलिसवाले अपने साथ ले गए। वही थानाध्यक्ष हरकंवल सिंह का कहना है कि जवान ने ही पुलिस के साथ अभद्रता व मारपीट शुरू की थी। थानाध्यक्ष ने परिजनों के लूट के आरोपों को झूठा बताते हुए कहा कि जवान के खिलाफ पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए परिजनों ने स्वयं को घायल किया है।