2011 में संघर्ष शुरू होने के बाद से अब तक 30 लाख से ज्यादा लोग अब तक देश छोडकर भाग चुके हैं। यह तस्वीर तुर्की से लगी सीरियाई सीमा पर मौजूद शहर कोबाने में हुए एक विस्फोट की है।
विज्ञापन
ऐसी तस्वीरें जिन्हें कभी आप भुला नहीं सकेंगे
2 of 18
गजा में इस राइल की तरफ से चलाए गए 50 दिनों के सैन्य अभियान में कम से कम 2189 लोगों की जान गई, जिनमें सुयुक्त राष्ट्र के मुताबिक करीब डेढ़ हजार नागरिक थे। संघर्ष के दौरान इसराइल को भी अपने 67 सैनिक और छह नागरिकउ खोने पड़े। यह तस्वीर फलस्तीन के दक्षिणी गजा इलाके की है जहां लोग रफा में हुए हमले के बाद एक लड़के को मलबे से निकालने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
ऐसी तस्वीरें जिन्हें कभी आप भुला नहीं सकेंगे
3 of 18
जापान के फॉर्मूला वन ड्राइवर कामुई कोबायाशी की कार ब्रेक फेल होने की वजह से नाटकीय अंदाज से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा आस्ट्रेलियन ग्रां प्री के दौरान मेलबर्न में हुआ।
ऐसी तस्वीरें जिन्हें कभी आप भुला नहीं सकेंगे
4 of 18
चीन के हांगजू में किआनतांग नदी के किनारे लोग अचानक उठी लहरो की वजह से भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
ऐसी तस्वीरें जिन्हें कभी आप भुला नहीं सकेंगे
5 of 18
चिली के शहर वैलपेराइसो शहर में लगी आग में 15 लोग मर गए और तीन हजार से ज्यादा बेघर हो गए। इससे यह बहस भी शुरू हो गई है कि क्या देश की फायर सर्विस कारगर है। चिली में 40 हजार से ज्यादा दमकल कर्मी हैं और सभी मुफ्त काम करते हैं।
विज्ञापन
ऐसी तस्वीरें जिन्हें कभी आप भुला नहीं सकेंगे
6 of 18
इंडोनेशियाई द्वीप सुमात्रा पर मौजूद ज्वालामुखी माउंट सिनाबंग दोबारा फट पड़ा जिसके बाद राख और धुआं कई किलोमीटर के दायरे में फैल गया। यह ज्वालामुखी पिछले 400 साल से खामोश पड़ा था मगर सितंबर 2013 से रुक रुककर फट रहा है।
विज्ञापन
ऐसी तस्वीरें जिन्हें कभी आप भुला नहीं सकेंगे
7 of 18
पश्चिमी अफ्रीका में इस साल मार्च में इबोला बीमारी की शुरुआत हुई जिसमें अब तक साढ़े छह हजार लोगों की जान चली गई। लाइबेरिया के मोनरोविया में इबोला वार्ड में उमू फैमबुले अपने पति इब्राहीम के पास खड़ी है जो बेहोश होकर गिर गए थे।
ऐसी तस्वीरें जिन्हें कभी आप भुला नहीं सकेंगे
8 of 18
मलेशिया एयरलाइंस का विमान एमएच 370 इस साल अचानक दक्षिणी हिंद महासागर में गायब हो गया। कुआलालांपर से बीजिंग जा रहे इस विमान पर 239 लोग सवार थे। काफी खोज अभियान चलाए जाने के बावजूद विमान का अब तक पता नहीं चला है।
ऐसी तस्वीरें जिन्हें कभी आप भुला नहीं सकेंगे
9 of 18
दक्षिण अफ्रीकी एथलीट ऑस्कर पिस्टोरियस को अपनी गर्लफ्रैंड रीवा स्टीनकैंप की हत्या के मामले में दोषी पाते हुए पांच साल की कैद की सजा सुनाई गई है।
ऐसी तस्वीरें जिन्हें कभी आप भुला नहीं सकेंगे
10 of 18
उरुग्वे के स्ट्राइकर लुई सुआरेज पर विश्व फुटबाल में खेलने पर चार महीने की पाबंदी लगाई गई। उन पर आरोप था कि उन्होंने इटली के डिफेंडर ज्यॉर्जियो चिएलिनी को वर्ल्ड कप के दौरान काट लिया था।
ऐसी तस्वीरें जिन्हें कभी आप भुला नहीं सकेंगे
11 of 18
ड्रीम वॉकर ग्रुप के एक सदस्य लुकास मिशुल ने ग्रीस के मशहूर नवाजियो बीच पर हवा में छलांग लगाई।
ऐसी तस्वीरें जिन्हें कभी आप भुला नहीं सकेंगे
12 of 18
लेबनान के सीरिया से जुड़ी उत्तरी सीमा पर हुए एक कार विस्फोट में जख्मी अहमद अब मेसमार की 13 वर्षीय बेटी फातिमा अपने पिता को चूमते हुए रो पड़ी। लेबनान के चरमपंथी गुट अल नुसरा ने इस हमले का जिम्मा लिया था।
ऐसी तस्वीरें जिन्हें कभी आप भुला नहीं सकेंगे
13 of 18
अमेरिका में मिसॉरी के सेंट लुई इलाके में एक 18 वर्षीय काले युवक माइकेल ब्राउन की पुलिस की गोली से मौत हो गई। जूरी ने हालांकि पुनिस अफसर को आरोपित करने से इनकार कर दिया। इसके बाद वहां हिंसा भड़क गई। यहां फर्गसन में रविवार की प्रार्थना के दौरान मौजूद माइकेल के पिता माइकेल ब्राउन सीनियर की टाई पर उनके बेटे की तस्वीर दिखाई दे रही है।
ऐसी तस्वीरें जिन्हें कभी आप भुला नहीं सकेंगे
14 of 18
हांगकांग में पूरे साल 2014 में नागरिक अधिकार आंदोलन चलता रहा। दसियों हजार प्रदर्शनकारियों ने चीन से मांग की कि वहां के नए प्रशासक की नियुक्ति के लिए 2017 में चुनाव कराए जाएं। साल के अंत में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को उनके टैंटो से हटा दिया।
ऐसी तस्वीरें जिन्हें कभी आप भुला नहीं सकेंगे
15 of 18
पोप फ्रांसिस का यह साल काफी व्यस्त रहा जिसमें उन्होंने दुनिया के कई देशों का दौरा किया। फिलीपींस से मैक्सिको और वहां से मध्य पूर्व तक। यह तस्वीर उनके वेटिकन निवास सेंट पीटर्स स्क्वेयर की है जहां वह ईस्टर के दौरान अपने प्रशंसकों का हाथ हिलाकर अभिवादन कर रहे हैं।
ऐसी तस्वीरें जिन्हें कभी आप भुला नहीं सकेंगे
16 of 18
दक्षिण फ्रांस के शहर मांपलिए में इस साल अक्टूबर में आई बाढ़ के बाद वहां भारी तबाही हुई और कई लोगों को अपने घर छोड़कर जाना पड़ा।
ऐसी तस्वीरें जिन्हें कभी आप भुला नहीं सकेंगे
17 of 18
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामाने इस साल म्यानमार बर्मा का दौरा किया और कहा कि वे वहां राजनीतिक सुधार प्रकिया को लेकर आशावादी है। ओबामा ने इस दौरान राष्ट्रपति थियेन सेन के अलावा विपक्षी नेता ऑन्ग सान से भी मुलाकात की।