फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BCCI दफ्तर में शिवसैनिकों का हंगामा

विज्ञापन
1 of 9
गजल और किताब के बाद क्रिकेट भी शिवसेना के निशाने पर आ गया है। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बीसीसीआई के कार्यालय में घुसकर पाकिस्तानी क्रिकेट प्रमुख शहरयार खान के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने बीसीसीआई प्रमुख शशांक मनोहर को घेर लिया। उग्र कार्यकर्ताओं ने मनोहर की मेज पर चढ़कर नारेबाजी की है। शशंक मनोहर खामोश बैठे उन्हें देखते रहे।
Trending Videos
विज्ञापन

BCCI दफ्तर में शिवसैनिकों का हंगामा

2 of 9
कार्यकर्ता 'पाकिस्तान मुर्दाबाद' के नारे लगा रहे थे और उनके हाथ में तख्तियां थी, जिस पर 'शहरयार खान वापस जाओ' जैसे नारे लिखे हुए थे। पुलिस ने बीसीसीआई दफ्तर में प्रदर्शन कर रहे कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

BCCI दफ्तर में शिवसैनिकों का हंगामा

3 of 9
शिवसैनिकों के प्रदर्शन के बाद बीसीसीआई कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मुंबई पुलिस के आला अधिकारियों ने दफ्तर का दौरा किया है। खबर है कि बीसीसीआई प्रमुख शशांक मनोहर और पीसीबी प्रमुख शहरयार खान के बीच होने वाली बैठक स्‍थगित कर दी गई है।

BCCI दफ्तर में शिवसैनिकों का हंगामा

4 of 9
पाकिस्तान क्रिकेट प्रमुख शहरयार खान भारत और पाकिस्तान के बीच संभाव‌ित क्रिकेट सीरीज के मसले पर बातचीत करने के लिए मुंबई आए हुए हैं। बीसीसीआई प्रमुख शशांक मनोहर के साथ ये बातचीत आज ही होनी थी, हालांकि ‌शिवसेना के विरोध के बाद बातचीत स्‍थगित कर दी गई।
विज्ञापन

BCCI दफ्तर में शिवसैनिकों का हंगामा

5 of 9
शिवसैनिकों के विरोध के चलते मुंबई में पाकिस्तान के गजल गायक गुलाम अली का कार्यक्रम भी रद्द किया जा चुका है। पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद महमूद कसूरी की किताब का विमोचन कार्यक्रम आयोजित करने के कारण वे सुधींद्र कुलकर्णी के मुंह पर कालिख भी पोत चुके हैं।
विज्ञापन

BCCI दफ्तर में शिवसैनिकों का हंगामा

6 of 9
बीसीसीआई दफ्तर में प्रदर्शन कर रहे शिवसेना कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे पाकिस्‍तान के साथ किसी भी तरह के क्रिकेट संबंध की इजाजत नहीं देंगे। शिवसैनिक वंदे मातरम और पाकिस्तान हाय-हाय के नारे लगा रहे थे।
विज्ञापन

BCCI दफ्तर में शिवसैनिकों का हंगामा

7 of 9
भाजपा की महाराष्ट्र इकाई की नेता शायना एनसी ने शिवसेना के प्रदर्शन को उचित ठहराया और कहा कि पाकिस्तान जब तक भारत के सैनिकों को मार रहा है उसके साथ कोई संबंध नहीं रखा जा सकता। शायना ने कहा लोकतंत्र में सभी को विरोध प्रदर्शन का अधिकार है।

BCCI दफ्तर में शिवसैनिकों का हंगामा

8 of 9
जबकि कांग्रेस नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन करना सभी का अधिकार है, लेकिन कानून-व्यवस्‍था अपने हाथ में नहीं ली जा सकती है।
विज्ञापन

BCCI दफ्तर में शिवसैनिकों का हंगामा

9 of 9
‌शिवसैनिकों के प्रदर्शन पर आईपीएल कमिश्नर राजीव शुक्तला ने कहा कि क्रिकेट के फैसले बीसीसीआई को लेने दें। प्रदर्शनों का कोई औचित्य नहीं है, पहले बातचीत तो होने दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें