फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरेंः हादसे को भुला मक्का मस्जिद में दुआओं का दौर शुरू

विज्ञापन
1 of 7
मुस्लिमों के पवित्र धर्म स्थल मक्का की मुख्य मस्जिद में शुक्रवार को हुए क्रेन हादसे के कुछ देर बाद ही मरम्मत का काम शुरू हो गया था। सुबह 4 बजे तक नीचे का फ्लोर सही कर दिया गया था। दिन तक में सब नार्मल हो गया।
विज्ञापन

तस्वीरेंः हादसे को भुला मक्का मस्जिद में दुआओं का दौर शुरू

2 of 7
गौरतलब है कि जायरीनों पर क्रेन गिर जाने के कारण दो भारतीयों समेत करीब 107 लोगों की जान चली गई और करीब 200 लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन

तस्वीरेंः हादसे को भुला मक्का मस्जिद में दुआओं का दौर शुरू

3 of 7
भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप के मुताबिक, मरने वाले दोनों भारतीय केरल के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि जेद्दा स्थित भारतीय कांसुलेट के अधिकारी इस वक्त घटना स्थल पर बने हुए हैं। साथ ही मदद के लिए 24 घंटे की हेल्प लाइन सेवा भी शुरू की गई है।

तस्वीरेंः हादसे को भुला मक्का मस्जिद में दुआओं का दौर शुरू

4 of 7
उन्होंने बताया कि घायल 15 भारतीयों का इलाज किया जा रहा है। घायलों में 11 हज यात्री तथा चार निजी टूर ऑपरेटर हैं।
विज्ञापन

तस्वीरेंः हादसे को भुला मक्का मस्जिद में दुआओं का दौर शुरू

5 of 7
मक्का में मुख्य मस्जिद में जारी निर्माण के काम में लगी एक भारी भरकम क्रेन शुक्रवार को तेज हवा के चलते गिर गई थी, जिसके कारण यह हादसा देखने को मिला था। शुक्रवार होने के कारण मस्जिद में काफी भीड़ थी।
विज्ञापन

तस्वीरेंः हादसे को भुला मक्का मस्जिद में दुआओं का दौर शुरू

6 of 7
इससे काफी लोग हताहत हुए। सऊदी प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। हादसे में भारत समेत पाकिस्तान, ईरान, मलयेशिया, इंडोनेशिया समेत दुनिया के कई देशों के करीब 200 नागरिक घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरेंः हादसे को भुला मक्का मस्जिद में दुआओं का दौर शुरू

7 of 7
यह हादसा सालाना होने वाली मुसलमानों की पवित्र हज यात्रा से ठीक पहले हुआ है। हज के लिए कई देशों के मुसलमान इस वक्त मक्का पहुंच चुके हैं। एक सऊदी अधिकारी ने कहा कि हादसे के बाद भी हज से जुड़े कार्यक्रम जारी रहेंगे। इसी मस्जिद में काबा भी स्थित है, जिसकी ओर दुनिया भर के मुसलमान नमाज अदा करते है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें