‘भीगे होठ तेरे, प्यासा दिल मेरा, तू ही मेरा प्यार तू ही मेरी चाह, कभी मेरे साथ कोई रात गुजार, तुझे सुबह तक करूं प्यार’, ‘तेरी धड़कनों को छू लूं, तेरा जिस्म ओढ़ लूं’ समेत एक से बढ़कर एक गाने सुनाकर बालीवुड के प्ले बैक सिंगर कुणाल गांजावाला ने कानपुर क्लब में धूम मचा दी।
विज्ञापन
देखें, कुणाल गांजावाला के साथ ‘अमर उजाला अचीवर्स अवार्ड’ की सर्द रात
2 of 6
बुधवार रात ठंड से ठिठुर रहे दर्शकों में इतना जोश आ गया कि खड़े होकर वन्स मोर-वन्स मोर की डिमांड करने लगे। ‘अमर उजाला रूपायन अचीवर्स अवार्ड’ में देर रात तक कुणाल गांजावाला ही छाए रहे।महिला अचीवरों को सम्मानित करने के बाद कानपुर क्लब के भव्य सेट पर कुणाल गांजावाला को आवाज दी गई।
विज्ञापन
देखें, कुणाल गांजावाला के साथ ‘अमर उजाला अचीवर्स अवार्ड’ की सर्द रात
3 of 6
कुणाल ने आते ही ‘काल-काल में हम-तुम करें धमाल’ सुनाकर लोगों को झुमाना शुरू किया। दूसरा गाना ‘तेरी धड़कनों को छू लूं, तेरा जिस्म ओढ़ लूं’ सुनाया तो मदहोशी छाने लगी।
देखें, कुणाल गांजावाला के साथ ‘अमर उजाला अचीवर्स अवार्ड’ की सर्द रात
4 of 6
कुणाल अभी तीसरा गाना सुनाने के लिए तैयारी कर ही रहे थे कि बॉक्सिंग रिंग में दम दिखाने वाली खिलाड़ियों ने ‘भीगे होठ तेरे’ की डिमांड शुरू कर दी।
विज्ञापन
देखें, कुणाल गांजावाला के साथ ‘अमर उजाला अचीवर्स अवार्ड’ की सर्द रात
5 of 6
खिलाड़ियों ने डिमांड की तो पूरा कानपुर क्लब जोश में आ गया। फिर क्या था कुणाल ने वर्ष 2004 में मर्डर फिल्म के लिए गाए इस गाने को सुनाना शुरू किया। बच्चे-बड़े और तो और बूढ़े भी जोश में थिरकने लगे।
देखें, कुणाल गांजावाला के साथ ‘अमर उजाला अचीवर्स अवार्ड’ की सर्द रात
6 of 6
‘मारी-मारी-मारी गई तेरी मति मारी’, ‘रात के ढाई बजे शहनाई बजे’, ‘दिल न दिया, दिल न दिया, फिर बोलो न बोलो क्या किया’, ‘दिल कह रहा है तुमसे ये रिश्ता’, ‘मौला-मौला’, ‘दिल वाले दुल्हनियां ले जाएंगे’ समेत कई गानों से कुणाल ने समा बांध दिया। फोटो-ब्यूरो/अमर उजाला ,कानपुर