फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मों के वो पोस्टर जो फिल्म से ज्यादा विवादित रहे

विज्ञापन
1 of 12
हालिया रिलीज 'क्या कूल हैं हम 3' के पोस्टर ने अश्लीलता की सारी हदें पार कर दी हैं। पोस्टर का स्तर ये है कि हम आपके सामने उसे उसी रूप में आपके सामने पेश नहीं कर पा रहे हैं, जिस रूप में एकता कपूर टीम ने उसे रिलीज किया है। सोशल मीडिया समेत कई जगहों पर उस पोस्टर को बॉलीवुड कम, किसी पोर्न फिल्म का पोस्टर ज्यादा बताया गया। लेकिन बॉलीवुड में पहले भी विवादित और अश्लील पोस्टर आते रहे हैं, जिनपर जमकर विवाद हुए हैं।
विज्ञापन

फिल्मों के वो पोस्टर जो फिल्म से ज्यादा विवादित रहे

2 of 12
ज्यादातार पोस्टर विवाद अश्लीलता से जुड़े हैं, लेकिन कुछ धार्मिक और सामाजिक भी हैं। इसकी शुरुआत साल 1985 में राज कपूर की फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' से ही हो गई थी। इसके पोस्टर में अभिनेत्री मंदाकिनी का एक बेहद उत्तेजक करीब-करीब न्यूड तस्वीर लगाई गई थी। उस दौर में ऐसे पोस्टर का चलन था, लेकिन इतना खुला पोस्टर पहली बार दिखाया गया था। बाद में फिल्म का पोस्टर बदला भी गया।
विज्ञापन

फिल्मों के वो पोस्टर जो फिल्म से ज्यादा विवादित रहे

3 of 12
नेहा धूपिया अभिनीत 'जूली' के पोस्टर के साथ भी इसी तरह का विवाद जुड़ा हुआ है। पोस्टर में नेहा की करीब-करीब एक न्यूड फोटो का इस्तेमाल किया गया था। इस पर विवाद होने के बाद नेहा धूपिया नाराज भी हो गया थीं। उन्होंने कहा कि यह फिल्म के विषय से मेल खाता पोस्टर है। लेकिन बाद में समाज के एक वर्ग ने नेहा पर अश्‍लीलता फैलाने का आरोप लगाते हुए, इसकी जमकर आलोचना की।

फिल्मों के वो पोस्टर जो फिल्म से ज्यादा विवादित रहे

4 of 12
इस श्रेणी में क्या कूल हैं हम 3 से पहले सबसे बड़ा नाम पोर्न की दुनिया से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री सनी लियोनी की फिल्म 'जिस्म 2' के पोस्टर का। इसमें सनी लियोनी की एक ऐसी तस्वीर लगाई गई थी, जैसी किसी पोर्न फिल्म के लिए यह फोटो खींची गई हो। इस दौरान कई सामाजिक संस्‍थाओं ने इस पोस्टर का पुरजोर विरोध किया और इसे भारतीय समाजिक ताने-बाने को बिगाड़ने के प्रयास के तौर पर देखा गया।
विज्ञापन

फिल्मों के वो पोस्टर जो फिल्म से ज्यादा विवादित रहे

5 of 12
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री सिल्क स्मिता की जिंदगी पर आधारित एकता कपूर की 2011 में आई फिल्म 'डर्टी पिक्चर' के पोस्टर में अभिनेत्री विद्या बालन को बेहद कामुक अंदाज में पेश किया गया था। जिसके बाद दक्षिण भारत की कुछ संस्‍थाओं ने भी इसे एक मृत महिला का अपमान बताया था। जमकर हुए विवाद के बाद भी फिल्म का पोस्टर नहीं बदला गया था।
विज्ञापन

फिल्मों के वो पोस्टर जो फिल्म से ज्यादा विवादित रहे

6 of 12
फिल्म 'कुर्बान' का पोस्टर भी ऐसा ही एक पोस्टर था। इसमें शादी के बाद सैफ के गिरते हुए करियर को बचाने के लिए करीना कपूर ने पूरी कोशिश की थी। पोस्टर में करीना कपूर अर्धनग्नास्‍था में तस्वीर लगाई गई थी। सामने उनके पति सैफ अली खान उन्हें निहारते हुए खड़े थे।
विज्ञापन

फिल्मों के वो पोस्टर जो फिल्म से ज्यादा विवादित रहे

7 of 12
फिल्म 'पाप' के पोस्टर में लगभग वही पोज उदिता गोस्वामी और जॉन अब्राहम का था। इस पर अत्यधिक कामुक होने के आरोपों के ‌अलावा कई जगहों पर पोस्टर जलाए भी गए थे।

फिल्मों के वो पोस्टर जो फिल्म से ज्यादा विवादित रहे

8 of 12
हाल ही में आई इस सिरीज की तीसरी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल किया। लेकिन इसकी पहली फिल्‍म का पोस्टर अश्‍लीलता को लेकर खूब चर्चा में रही। पोस्टर में अभिनेत्री पाउली डैम की अर्धनग्न तस्वीर उत्तेजक अंदाज में लगाई गई थी।

फिल्मों के वो पोस्टर जो फिल्म से ज्यादा विवादित रहे

9 of 12
सनी लियोनी को चैलेंज करने वाली भारतीय मॉडल पूनम पांडे की पहली फिल्‍म 'नशा' के पोस्टर पर जमकर विवाद हुआ। पोस्टर में पूनम पांडे की एक न्यूड तस्वीर दिखाई दे रही थी।

फिल्मों के वो पोस्टर जो फिल्म से ज्यादा विवादित रहे

10 of 12
फिल्म 'पीके' के पोस्टर को कई धार्मिक संस्‍थाओं ने जलाया। किसी फिल्म के पोस्टर पर कितना विवाद हो सकता है, यह राजकुमार हिरानी की फिल्म पीके का पोस्टर रिलीज होने के बाद पता चला। इसमें अभिनेता आमिर खान की एक न्यूड तस्वीर लगाई गई थी।

फिल्मों के वो पोस्टर जो फिल्म से ज्यादा विवादित रहे

11 of 12
इसके अलावा संजय लीला भंसाली की फिल्म गुजारिश के पोस्टर पर भी जमकर विवाद हुआ था। इसमें कोई अश्लीलता नहीं थी। लेकिन पोस्टर में अभिनेत्री ऐश्वर्या राय को सिगरेट पीते हुए दिखाया गया था।
विज्ञापन

फिल्मों के वो पोस्टर जो फिल्म से ज्यादा विवादित रहे

12 of 12
फिल्म ‌बिल्लू के शुरुआती पोस्टर में फिल्म का नाम बिल्लू बारबर लिखा गया था। जिस पर बारबर जाति को लेकर विवाद बढ़ा और पोस्टर यह शब्द हटाना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें