मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मंगलवार को सबसे पहले ताजमहल का दीदार करने गए थे। उनके साथ प्रवासी भारतीय थे और नियोजन मंत्री अभिषेक मिश्रा भी थे। (ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा)
विज्ञापन
तस्वीरें: पहले सीएम अखिलेश फिर पत्नी डिंपल पहुंचीं ताजमहल
2 of 12
मुख्यमंत्री पत्नी सांसद डिंपल यादव उनके बाद ताजमहल पहुंची। होटल ताजखेमा के टीले पर बनी लवर्स बैंच पर फोटो खिंचवाने की वालों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
तस्वीरें: पहले सीएम अखिलेश फिर पत्नी डिंपल पहुंचीं ताजमहल
3 of 12
डिंपल के साथ डीआईजी डा. लक्ष्मी सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट रेखा एस चौहान भी उनके साथ थीं। ताजमहल देखने बाद डिंपल यादव एसिड पीड़ित महिलाओं की ओर चलाए जा रहे कैफे शीरोज हैंगआउट में गई।
तस्वीरें: पहले सीएम अखिलेश फिर पत्नी डिंपल पहुंचीं ताजमहल
4 of 12
सीएम के रवाना होते ही पर्यटन मंत्री ओम प्रकाश सिंह, प्रमुख सचिव पर्यटन नवनीत सहगल, वहां मौजूद अन्य अधिकारी और मीडिया कर्मी भी फोटो खिंचाते रहे।
विज्ञापन
तस्वीरें: पहले सीएम अखिलेश फिर पत्नी डिंपल पहुंचीं ताजमहल
5 of 12
अमर प्रेम के प्रतीक ताजमहल के साए में आगरा के प्रति अपनी मुहब्बत का इजहार करते और शहर को करीब 438 करोड़ रुपये की सौगात देते वक्त मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि 'हम काम करते हैं, दिखावा नहीं'।
विज्ञापन
तस्वीरें: पहले सीएम अखिलेश फिर पत्नी डिंपल पहुंचीं ताजमहल
6 of 12
वे बोले कि हम चाहते तो बड़ी राजनीतिक सभा करके भी शिलान्यास कर सकते थे। आगरा में अभी और गुंजाइश है।
विज्ञापन
तस्वीरें: पहले सीएम अखिलेश फिर पत्नी डिंपल पहुंचीं ताजमहल
7 of 12
यहां दुनिया भर के लोग आते हैं। सुबह हम ताजमहल देखने पहुंचे तो वहां दुनिया के अलग-अलग देशों के लोग आए हुए थे, वे कुछ अच्छा लेकर ही जाएंगे।
तस्वीरें: पहले सीएम अखिलेश फिर पत्नी डिंपल पहुंचीं ताजमहल
8 of 12
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने पहल की, उम्मीद नहीं थी प्रवासी दिवस में इतने लोग आएंगे। इंतजाम कम था, रजिस्ट्रेशन रोकने पड़े। जो मेहमान आए हैं वे अच्छा संदेश लेकर जाएंगे। दुनिया में प्रदेश की छवि बदलेगी।
तस्वीरें: पहले सीएम अखिलेश फिर पत्नी डिंपल पहुंचीं ताजमहल
9 of 12
इनके सहयोग से विकास की यात्रा को आगे बढ़ाया जाएगा। अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार ने रोजगार के अवसर बढ़ाए हैं। शहर और गांवों के बीच संतुलन बनाया है।
तस्वीरें: पहले सीएम अखिलेश फिर पत्नी डिंपल पहुंचीं ताजमहल
10 of 12
45 लाख समाजवादी पेंशन, 102 और 108 सेवा चलाई है, इसे और बढ़ाने जा रहे हैं। इतना बड़ा एक्सप्रेस वे बन रहा है।
तस्वीरें: पहले सीएम अखिलेश फिर पत्नी डिंपल पहुंचीं ताजमहल
11 of 12
विरोधियों के पास इससे बेहतर विकास कार्यक्रम नहीं है। गन्ना किसानों को राहत दी। सिंचाई मुफ्त की, दूध की पैदावार बढ़ाई। किसानों और युवाओं के लिए और भी योजनाएं हैं, जिन्हें घोषणापत्र में शामिल किया जाएगा।
तस्वीरें: पहले सीएम अखिलेश फिर पत्नी डिंपल पहुंचीं ताजमहल
12 of 12
अधिकांश विभागों ने भर्तियां निकाली हैं। हमने इसे भी सरल किया है। पुलिस भर्ती में लिखित परीक्षा को समाप्त कर दिया है। पहले भी पुलिस में नंबर और फिजिकल के आधार पर भर्ती होती थीं।