फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब आडवाणी ने थपथपाई सुषमा की पीठ, देखिए तस्वीरें

विज्ञापन
1 of 8
लोकसभा में कांग्रेस के आरोपों का जोरदार तरीके से बचाव करने को लेकर भाजपा के वयोवृद्ध नेता लालकृष्ण आडवाणी ने सुषमा की पीठ थपथपाई।
Trending Videos
विज्ञापन

जब आडवाणी ने थपथपाई सुषमा की पीठ, देखिए तस्वीरें

2 of 8
सदन में कई ऐतिहासिक चर्चाओं का गवाह रहे आडवाणी सुषमा के भाषण के दौरान अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके।
विज्ञापन

जब आडवाणी ने थपथपाई सुषमा की पीठ, देखिए तस्वीरें

3 of 8
सुषमा के करीब 30 मिनट के भाषण के दौरान अगली पंक्ति में उनके साथ वाली कुर्सी पर बैठे आडवाणी की आंखों में आंसू भी देखा गया। भाषण खत्म कर सीट पर बैठते वक्त आडवाणी ने सुषमा की प्रशंसा भी की।

जब आडवाणी ने थपथपाई सुषमा की पीठ, देखिए तस्वीरें

4 of 8
इससे पहले ललित गेट पर हंगामे की बंधक बनी लोकसभा में बुधवार को गतिरोध तोड़ने के लिए बेहद तीखी बहस हुई। इस दौरान खूब निजी और व्यक्तिगत हमले भी हुए। विदेश मंत्री ने अपने ऊपर लगे आरोपों का जवाब देते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को कटघरे में खड़ा किया।
विज्ञापन

जब आडवाणी ने थपथपाई सुषमा की पीठ, देखिए तस्वीरें

5 of 8
बोफोर्स घोटाले के आरोपी क्वात्रोची और भोपाल गैस कांड के लिए जिम्मेदार एंडरसन को भगाने की याद दिलाते हुए उन्होंने राहुल को अपने परिवार का इतिहास पढ़ने की नसीहत दी, वहीं राहुल ने फिर कहा कि सुषमा के परिवार ने ललित मोदी से पैसे लिए। इस सबके बीच चर्चा का जवाब देते हुए सरकार ने विदेश मंत्री पर लगे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।
विज्ञापन

जब आडवाणी ने थपथपाई सुषमा की पीठ, देखिए तस्वीरें

6 of 8
उनके इस्तीफे की मांग को नकारते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि कांग्रेस अहम विधेयकों को रोकने के लिए बेवजह के मुद्दों को हवा दे रही है। जवाब से असंतुष्ट कांग्रेस के वाकआउट के बीच सदन में ध्वनिमत से ध्यानाकर्षण प्रस्ताव गिर गया।
विज्ञापन

जब आडवाणी ने थपथपाई सुषमा की पीठ, देखिए तस्वीरें

7 of 8
विदेश मंत्री पर ललित मोदी से पैसा लेने का आरोप लगाने वाले राहुल को नसीहत भरे अंदाज में सुषमा ने कहा कि वह ममा (सोनिया) से पूछें कि बोफोर्स घोटाले के आरोपी क्वात्रोची से कितने पैसे लिए और डैडी (पूर्व पीएम राजीव गांधी) ने भोपाल गैस कांड में 15 हजार लोगों के हत्यारे एंडरसन को क्यों भगाया।
विज्ञापन

जब आडवाणी ने थपथपाई सुषमा की पीठ, देखिए तस्वीरें

8 of 8
विदेश मंत्री ने कहा कि उन्हें छुट्टियों पर जाने का शौक है। अगली बार वह छुट्टी लेकर एकांत में अपने परिवार का इतिहास पढ़ें। फिर वह पूछेंगे ममा हमें क्वात्रोची, एंडरसन को बचाने के लिए कितने पैसे मिले। विदेश मंत्री ने मध्य प्रदेश के पूर्व दिवंगत सीएम अर्जुन सिंह की किताब के जरिये तत्कालीन पीएम राजीव गांधी पर चोरी छुपे अमेरिका में 35 साल की सजा पाने वाले अपने दोस्त आदिल शहरयार की रिहाई सुनिश्चित करवाने के बदले एंडरसन को देश से भगाने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें