बॉलीवुड में अपनी धाक जमा चुके अभिनेता राजपाल यादव अब रोल की तलाश में नहीं है। अब वह कुछ गिनी-चुनी फिल्में करना चाहते हैं। माघ मेला में गंगोली शिवाला स्थित देव प्रभाकर शास्त्री दद्दा के शिविर में पहुंचे राजपाल ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि पहले फिल्मों में रोल की तलाश थी लेकिन अब ऐसे रोल करना चाहता हूं, जिससे सुकून मिल सके।
विज्ञापन
पुण्य कमाने में लगे बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव
2 of 7
बॉलीवुड एक्टर ने कहा कि आध्यात्म को मोह उन्हें संगमनगरी में हर बार खींच लाता है। वह यहां तीन दिनों तक रुककर पुण्य कमाएंगे।
विज्ञापन
पुण्य कमाने में लगे बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव
3 of 7
राजपाल सुबह से ही शिविर में पार्थिव शिवलिंग के निर्माण में भी शामिल रहे।
पुण्य कमाने में लगे बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव
4 of 7
संगम पर अभिनेता आशुतोष राणा भी पहुंचे। वह भी पार्थिव शिवलिंग के निर्माण में शामिल रहे। इस दौरान श्रद्धालुओं ने उनके साथ खूब फोटो खिंचवाई।
विज्ञापन
पुण्य कमाने में लगे बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव
5 of 7
संगम की रेती पर बसी तंबुओं की नगरी में त्रिवेणी मार्ग स्थित काशी सुमेर पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती के शिविर में बुधवार को हुई धर्मसभा में गौ, गंगा, गायत्री, संस्कृत भाषा के उन्नयन, राममंदिर निर्माण के लिए कानून बनाने सहित नौ प्रस्ताव पारित किए गए।
विज्ञापन
पुण्य कमाने में लगे बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव
6 of 7
शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए कर्नल तेजेंद्र पाल के संयोजन में जय हिंद फौज का गठन किया जाएगा। वहीं कर्नल धर्मवीर डोगरा और एक मेजर की देखरेख में कमेटी बनाई गई है। अब तक 18 टीमों का गठन किया गया है। 15 मार्च तक सौ टीमे बनेंगी जिसमें बीस लाख सेवानिवृत्त सैनिक शामिल होंगे।