फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: हाइवे पर भिड़ी कारें, एक की मौत 6 घायल

विज्ञापन
1 of 5
अमरोहा में ब्रजघाट पुल के पास नेशनल हाईवे पर गुरुवार सुबह करीब 9.45 बजे नैनीताल जा रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री रसीद मसूद के भतीजे की जाइलो की दूसरी तरफ से आ रही करोला से टक्कर हो गई। [ब्यूरो/अमर उजाला, गजरौला (अमरोहा)]
Trending Videos
विज्ञापन

मुरादाबाद: हाइवे पर भिड़ी कारें, एक की मौत 6 घायल

2 of 5
हादसे में करोला के चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि जाइलो सवार पूर्व मंत्री के भतीजे और परिवार के अन्य सदस्यों समेत छह लोग घायल हो गए। सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को मेरठ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

मुरादाबाद: हाइवे पर भिड़ी कारें, एक की मौत 6 घायल

3 of 5
पूर्व केंद्रीय मंत्री रसीद मसूद के भतीजे अदनान पुत्र राशिद मसूद निवासी सहारनपुर, मथुरा में भारतीय सेना में डाक्टर के पद पर कार्यरत हैं। अदनान अपनी जाइलो कार से परिवार के साथ नैनीताल जा रहे थे। साथ में पत्नी उमेमा और बेटी रिदा व फिदा भी थीं। अदनान कार खुद ड्राइव कर रहे थे।

मुरादाबाद: हाइवे पर भिड़ी कारें, एक की मौत 6 घायल

4 of 5
करीब 9.45 बजे ब्रजघाट पुल पार करने के बाद इनकी कार की गजरौला की ओर से आ रही करोला से आमने-सामने की टक्कर हो गई। दोनों कारों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। अदनान, पत्नी उमेमा व दोनों बेटी रिदा-फिदा घायल हो गईं। जबकि दूसरी कार के चालक पप्पू (42) पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी ब्रज भवन कोठीवाल थाना सिविल लाइंस मुरादाबाद की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुरादाबाद: हाइवे पर भिड़ी कारें, एक की मौत 6 घायल

5 of 5
इस कार में सवार मधुलीला पत्नी सलीम कोटियाल व उनकी बेटी वसुधा कोटियाल निवासी गण सिविल लाइंस मुरादाबाद भी घायल हो गईं। हादसे के बाद चीख पुकार पर लोग मदद के लिए दौड़े और घायलों को बाहर निकालने में जुटे। सूचना पर ब्रजघाट चौकी पुलिस भी पहुंच गई और घायलों को सरकारी अस्पताल भेज दिया। जहां चिकित्सक ने चालक पप्पू को मृत घोषित कर दिया, जबकि सभी घायलों को मेरठ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें