फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक और कार में भिड़ंत, 5 कांवड़ियों की मौत

विज्ञापन
1 of 10
सोनीपत से हरिद्वार कांवड़ लेने जा रहे शिवभक्तों की इको कार की बागपत-मेरठ मार्ग पर सिंघावली अहीर के स्थित ईंट भट्टे के पास सोमवार रात लगभग 12.45 बजे कैंटर से भिड़ंत हो गई। (अमर उजाला ब्यूरो, अमीनगर सराय/बागपत)
विज्ञापन

ट्रक और कार में भिड़ंत, 5 कांवड़ियों की मौत

2 of 10
भिड़ंत इतनी भीषण थी कि चार कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पांचवें कांवड़िए ने मंगलवार की सुबह दम तोड़ दिया। शेष पांच घायलों में से दो की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

ट्रक और कार में भिड़ंत, 5 कांवड़ियों की मौत

3 of 10
सोनीपत के जाटीकलां निवासी ओमप्रकाश उर्फ चीनिया ने बताया कि सोमवार रात शिवभक्त, मारुति ईको (एचआर 10 एक्स- 5666) में सवार होकर हरिद्वार जल लेने के लिए जा रहे थे।

ट्रक और कार में भिड़ंत, 5 कांवड़ियों की मौत

4 of 10
रात करीब 12.45 बजे जैसे ही कार सिंघावली अहीर गांव के ईंट भट्टे के पास पहुंची तभी मेरठ की ओर से तेज गति से आ रहे कैंटर संख्या (यूपी 15 बीटी-2548) ने कार में जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण रही कि कार के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन

ट्रक और कार में भिड़ंत, 5 कांवड़ियों की मौत

5 of 10
राहगीरों की सूचना पर पहुंची सिंघावली अहीर पुलिस, सीओ एनपी सिंह और लोगों ने कार को काटकर घायलों को बाहर निकाला और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल अमित, अनिल, राहुल, कृष्ण को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

ट्रक और कार में भिड़ंत, 5 कांवड़ियों की मौत

6 of 10
घायल शिबू की हालत बेहद गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने सुबह उसे रेफर कर दिया। लेकिन अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। शेष पांच घायलों में आशीष और धीरज की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

ट्रक और कार में भिड़ंत, 5 कांवड़ियों की मौत

7 of 10
परिजन घायलों को अपने साथ सोनीपत लेकर चले गए हैं। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक टीपी नगर मेरठ निवासी आंसू को गिरफ्तार कर लिया है।

ट्रक और कार में भिड़ंत, 5 कांवड़ियों की मौत

8 of 10
एएसपी विद्या सागर मिश्र कहना है कि हादसे में पांच कांवड़ियों की मौत हुई है तथा पांच घायल हुए हैं। आरोपी चालक आंसू को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ट्रक और कार में भिड़ंत, 5 कांवड़ियों की मौत

9 of 10
हादसे में इनकी हुई मौत

अमित उर्फ पोली (19) : सोनीपत के गांव शेरशाह निवासी जयप्रकाश का बेटा है।
अनिल (20) : शेरशाह गांव के महावीर का पुत्र है।
कृष्ण (19) : जाटीकला निवासी ओमप्रकाश का बेटा है। वह कक्षा 12वीं का छात्र था।
राहुल (13) : जाटीकला निवासी दलेराम का बेटा है। कक्षा आठ का छात्र था।
शिबू (15) : जाटीकला निवासी है। कक्षा 10 का छात्र है।
विज्ञापन

ट्रक और कार में भिड़ंत, 5 कांवड़ियों की मौत

10 of 10
ये हुए घायल

गौरव (15) : जाटीकला निवासी ओमप्रकाश का बेटा है।
कपिल (18) : जाटीकला के कुंवरपाल का पुत्र है।
आशीष (17) : जाटीकला निवासी सतपाल का बेटा है।
आशीष (14) : जाटीकला निवासी जयप्रकाश का बेटा है।
धीरज उर्फ बोनू (24) : जाटीकला के धर्मवीर का बेटा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें