फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: आंधी और बारिश ने मचाया कहर, गई 6 जानें

विज्ञापन
1 of 7
आगरा जिले में गुरुवार देर रात आई आंधी और बारिश ने ग्रामीण क्षेत्र में जमकर तबाही मचाई है। इससे 6 लोगों की मौत हो गई। 26 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

तस्वीरें: आंधी और बारिश ने मचाया कहर, गई 6 जानें

2 of 7
बाह में 150 पोल टूटने से 214 गांव की बिजली ठप हो गई, जबकि शहर में 20 फीडरों की आपूर्ति 12 घंटे बाद हो पाई। बाह के डेरक में गांव आलू की खोदाई करने आए फतेहाबाद के नीबरी गांव निवासी मजदूर आम के पेड़ के नीचे सो रहे थे। आंधी के दौरान पेड़ टूट कर गिरने से जितेंद्र सिंह (20) पुत्र गंगाराम और मोनू (19) पुत्र राजेंद्र सिंह की मौत हो गई। सात मजदूर घायल हो गए।
विज्ञापन

तस्वीरें: आंधी और बारिश ने मचाया कहर, गई 6 जानें

3 of 7
एत्मादपुर के सुरैरा गांव में पेड़ गिरने से वहां के रामभरोसी के पुत्र अभिजीत (17) की मौत हो गई। गांव शीशिया निवासी भूरा पुत्र विशंभर, बंटू पुत्र प्रकाश, एसो पुत्र श्याम पेड़ गिरने से घायल हो गए। गांव रायपुर निवासी दया सिंह के पुत्र कमल सिंह और राजू, पत्नी राजो और पुत्री नीलम छप्पर गिरने से घायल हो गई।

तस्वीरें: आंधी और बारिश ने मचाया कहर, गई 6 जानें

4 of 7
मैनपुरी में गुरुवार की रात करीब डेढ़ बजे आई तेज आंधी ने जिले में भारी तबाही मचाई है। भोगांव क्षेत्र के ग्राम नूरमपुर में रामश्री पब्लिक स्कूल में टिनशेड के नीचे लेटे सुखराम सिंह यादव (60) की टिनशेड उड़ने और दीवार गिरने से मलबे में दबकर मौत हो गई।
विज्ञापन

तस्वीरें: आंधी और बारिश ने मचाया कहर, गई 6 जानें

5 of 7
मथुरा जिले के नंदगांव, वृंदावन, चौमुंहा, राया, मांट, छाता, बलदेव क्षेत्र में तेज आंधी के साथ ओलावृष्टि और बरसात ने किसानों को पूरी तरह बर्बाद कर दिया। गांव डडीसरा में बरसात के दौरान बिजली गिरने से तीन गायों की मौत हो गई।
विज्ञापन

तस्वीरें: आंधी और बारिश ने मचाया कहर, गई 6 जानें

6 of 7
एटा में आई तेज आंधी व बरसात ने फसलों को एक बार फिर नुकसान पहुंचाया है। तेज हवाओं के चलते खेत में कटा पड़ा गेहूं उड़ गया। जिन किसानों ने गेहूं की कटाई शुरू कर दी थी, उन्हें इस बारिश ने काफी नुकसान पहुंचाया है। जलेसर में 15 मिनट तक जमकर ओले गिरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: आंधी और बारिश ने मचाया कहर, गई 6 जानें

7 of 7
किसानों के अनुसार एक ओला 50-60 ग्राम का था। फीरोजाबाद में गुरुवार रात्रि आंधी के कारण कई जगह छप्पर उड़ गए। खेतों में लगा लांक भी उड़ गया। चौराहों पर लगे होर्डिंग्स एवं बैनर गिर गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें