पेपर लीक होने के चलते रद हुए पीसीएस प्री एग्जाम की आंच अब उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग अध्यक्ष के घर तक पहुंच चुकी है। शुक्रवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं सहित काफी संख्या में छात्र प्रदर्शन करने उनके घर पहुंचे।
विज्ञापन
UPPCS अध्यक्ष के भाई ने छात्रों पर बरसाई लाठी, तस्वीरें
2 of 12
इस दौरान अनिल यादव का पुतला फूंकने के दौरान उनके भाई भड़क उठे। उन्होंने कुछ साथी वकीलों के साथ मिलकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं को लाठियों से पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
UPPCS अध्यक्ष के भाई ने छात्रों पर बरसाई लाठी, तस्वीरें
3 of 12
उन्होंने साथी वकीलों के साथ मिलकर छात्रों और एबीवीपी कार्यकर्ताओं को दौड़ा दौड़ाकर पीटा।
UPPCS अध्यक्ष के भाई ने छात्रों पर बरसाई लाठी, तस्वीरें
4 of 12
उनके भाई द्वारा की गई मारपीट में कई छात्रों को गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि कुछ कार्यकर्ताओं को पकड़कर उनका मुंह तक नौंचा गया।
विज्ञापन
UPPCS अध्यक्ष के भाई ने छात्रों पर बरसाई लाठी, तस्वीरें
5 of 12
वकीलों ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर पथराव भी किया।
विज्ञापन
UPPCS अध्यक्ष के भाई ने छात्रों पर बरसाई लाठी, तस्वीरें
6 of 12
जिस समय अनिल यादव के भाई अपने साथियों के साथ छात्रों की पिटाई कर रही थी उस दौरान वहां खड़ी पुलिस मूकदर्शक बनी रही। लाठीचार्ज की कवरेज कर रहे मीडियाकर्मियों से भी मारपीट की गई। इस दौरान राह चलते लोगों को भी नहीं बख्शा गया।
विज्ञापन
UPPCS अध्यक्ष के भाई ने छात्रों पर बरसाई लाठी, तस्वीरें
7 of 12
इसके बाद पुलिस पर दबाव बनाकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर ही मुकदमें दर्ज करा दिए गए। पुलिस ने पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष नवीन गौतम को भी गिरफ्तार कर लिया। इसकी सूचना पर भाजपाइयों की भीड़ न्यू आगरा थाने में जुटना शुरू हो गई थी।
UPPCS अध्यक्ष के भाई ने छात्रों पर बरसाई लाठी, तस्वीरें
8 of 12
गुस्साए छात्रों ने कमला नगर से हटकर मुख्य सड़क पर डा. अनिल यादव के पुतले को आग के हवाले कर दिया।
UPPCS अध्यक्ष के भाई ने छात्रों पर बरसाई लाठी, तस्वीरें
9 of 12
थाने में भी भाजपा और एबीवीपी कार्यकर्ताओं और अनिल यादव के भाई अरविंद यादव के पक्ष में पहुंचे वकीलों के बीच जमकर बहस हुई।
UPPCS अध्यक्ष के भाई ने छात्रों पर बरसाई लाठी, तस्वीरें
10 of 12
थाने में डा. अनिल यादव के भाई अरविंद यादव ने दो छात्र नेताओं समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट, लूट, आगजनी और 7 सीएलए एक्ट का मुकदमा दर्ज करा दिया। इसी बीच भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग, भाजपा पार्षद दल की नेता कुंदनिका शर्मा दर्जनों समर्थकों के साथ थाने पहुंचीं।
UPPCS अध्यक्ष के भाई ने छात्रों पर बरसाई लाठी, तस्वीरें
11 of 12
एसपी सिटी से आयोग अध्यक्ष के घरवालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और छात्र नेताओं को छोड़ने की मांग की।