फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26/11 की बरसी पर देखिए हमले की 26 तस्वीरें

विज्ञापन
1 of 26
26/11 हमले की छठी बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहीदों को श्रद्घांजलि दी। उन्होंने आतंक के खिलाफ कठोर रवैया अपनाने का संकल्प एक बार फिर दोहराया। 26/11 की बरसी पर देखिए उस घटना की 26 तस्वीरें, जो आतंक के उन क्षणों की यादें ताजा कर देंगी।
विज्ञापन

26/11 की बरसी पर देखिए हमले की 26 तस्वीरें

2 of 26
नवंबर 2008 की यह तस्वीर बता रही है कि किस तरह से बंदूक थामे एक आतंकवादी छत्रपति शिवाजी टर्मिनल पर मौत का तांडव कर रहा है। इस आतंकी हमले में सिर्फ यही आतंकवादी जिंदा पकड़ा गया और इसकी शिनाख्त अजमल कसाब नाम से हुई। बाद में भारतीय कोर्ट ने इसे फांसी की सजा सुनाई।
विज्ञापन

26/11 की बरसी पर देखिए हमले की 26 तस्वीरें

3 of 26
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के ताज होटल में लगी आग के बाद एनएसजी के कमांडो अपनी-अपनी पोजीशन लेते हुए।

26/11 की बरसी पर देखिए हमले की 26 तस्वीरें

4 of 26
आतंकवादियों ने अपने पास मौजूद हथियारों के जरिए होटल ताज के गुंबद पर आग लगा दी थी। यह बहुत ही भयावह दृश्य था।
विज्ञापन

26/11 की बरसी पर देखिए हमले की 26 तस्वीरें

5 of 26
इस तस्वीर में दिखाया गया है कि किस तरह से एनएसजी कमांडो रस्सी के सहारे नरीमन हाउस के ऊपरी गुंबद पर पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन

26/11 की बरसी पर देखिए हमले की 26 तस्वीरें

6 of 26
कोलाबा मार्केट के पास नरीमन हाउस में भारतीय सेना के कमांडो द्वारा आपरेशन चलाए जाने के दौरान हुए एक धमाके से वहां धुंआ भर गया। इस हादसे के बाद आतंकवादियों द्वारा बंदी बनाए गए पांच इजराइली लोगों के शव बरामद होते हैं।
विज्ञापन

26/11 की बरसी पर देखिए हमले की 26 तस्वीरें

7 of 26
इस आतंकवादी हमले के बाद ताज होटल में फंसे लोगों को होटल की चौथी मंजिल से सीढ़ियों के जरिए नीचे लाया गया। आतंकवादियों ने यहां करीब 101 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था।

26/11 की बरसी पर देखिए हमले की 26 तस्वीरें

8 of 26
मुंबई के आतंकवादी हमलों की वजह से ताज होटल में फंसा एक विदेशी मेहमान।

26/11 की बरसी पर देखिए हमले की 26 तस्वीरें

9 of 26
इस हमले के बाद सीज किए गए ओबराय होटल की टूटी हुई खिड़की से बाहर का नजारा देखती एक विदेशी मेहमान।

26/11 की बरसी पर देखिए हमले की 26 तस्वीरें

10 of 26
ताज महल होटल से नीचे आने के लिए एक व्यक्ति ने पर्दे का इस्तेमाल किया और अपनी जान बचाई।

26/11 की बरसी पर देखिए हमले की 26 तस्वीरें

11 of 26
ताज महल होटल की बालकनी में भारतीय सेना के जवान होटल में बंधक बनाए गए लोगों को आजाद करने की कोशिश करते हुए। लेकिन इस हमले में आतंकवादियों ने कई बेकसूर लोगों को मौत की नींद सुला दिया था।

26/11 की बरसी पर देखिए हमले की 26 तस्वीरें

12 of 26
मुंबई के ताजमहल होटल की खिड़की से बाहर झांककर जीत का निशान दिखाता एनएसजी कमांडो। करीब 60 घंटे तक चली इस मुठभेड में भारतीय कमांडों ने होटल में मोजूद सभी आतंकवादियों को मार गिराया था।

26/11 की बरसी पर देखिए हमले की 26 तस्वीरें

13 of 26
दमकल कर्मी के जवान ताज होटल में लगी आग को बुझाने की जद्दोजहद करते हुए।

26/11 की बरसी पर देखिए हमले की 26 तस्वीरें

14 of 26
ओबरॉय होटल के बाहर मीडिया से बात करते हुए विदेशी मेहमान। इन्हें आतंकवादियों ने बंदूक की नोक पर चार घंटे तक बंधक बनाए रखा।

26/11 की बरसी पर देखिए हमले की 26 तस्वीरें

15 of 26
ताज महल होटल से बाहर निकलने के बाद फायर ब्रिगेड एंबुलेंस के भीतर पानी पीती विदेशी मेहमान।

26/11 की बरसी पर देखिए हमले की 26 तस्वीरें

16 of 26
मुंबई के ओबरॉय ट्राइडेंट होटल के बाहर अपनी बहन की मौत की खबर सुनकर रोते हुए बॉलीवुड अभिनेता आशीष चौधरी।

26/11 की बरसी पर देखिए हमले की 26 तस्वीरें

17 of 26
ये तस्वीर Chabad.org ने उपलब्ध कराई है। तस्वीर में रब्बी गॉवरियल (दाएं) और रिवका होल्‍त्जबर्ग ने 2006 में उसी स्‍थान पर शादी की थी, जहां 26 नवंबर 2008 को हमला किया गया। शादी यहूदी तरीके से हुई थी और तस्वीर उस शादी की है। हमले में रब्बी और होल्‍त्जबर्ग की भी मौत हो गई थी।

26/11 की बरसी पर देखिए हमले की 26 तस्वीरें

18 of 26
ओबरॉय ट्राइडेंट होटल के बाहर अपनी बेटी को लेकर निकलते हुए इटली के शेफ एम्येन्युली लेतांजी। भारतीय सेना के जवान इस होटल की छत पर रस्सी के जरिए पहुंचे थे।

26/11 की बरसी पर देखिए हमले की 26 तस्वीरें

19 of 26
रिवाक होल्टजबर्ग के पिता रब्बी सिमान रोसेनबर्ग की भी मुंबई हमलों में मौत हो गई थी। मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर बने स्मारक पर हमले के पांचवे दिन के बाद दीप प्रज्वलित करता हुआ एक व्यक्ति।

26/11 की बरसी पर देखिए हमले की 26 तस्वीरें

20 of 26
60वें गणतंत्र दिवस के मौके पर हमले में शहीद हुए एनएसजी कमांडो संदीप उन्नीकृष्णन को पुष्प श्रृद्धांजलि देते हुए बैंगलोर के स्कूली बच्चे।

26/11 की बरसी पर देखिए हमले की 26 तस्वीरें

21 of 26
4 सितंबर 2014 को मुंबई के ताज होटल के बाहर उसी जगह पर चहलकदमी करते हुए जिसे आतंकवादियों ने अपना मुख्य निशाना बनाया था।

26/11 की बरसी पर देखिए हमले की 26 तस्वीरें

22 of 26
मुंबई की एंटी टेररिस्ट स्क्वाइड के चीफ हेमंत करकरे की शवयात्रा। करकरे मुंबई हमलों के दौरान जाबांजी से लड़ते हुए शहीद हो गए थे।

26/11 की बरसी पर देखिए हमले की 26 तस्वीरें

23 of 26
मुंबई के लियोपोर्ड कैफे में भी आतंकवादियों ने हमला किया था। होटल का एक दृश्य जिसमें एक व्यक्ति अपनी ड्रिंक्स का मजा ले रहा है। आतंकियों के हमले से कैफे का चटका हुआ शीशा देखता हुआ एक व्यक्ति।

26/11 की बरसी पर देखिए हमले की 26 तस्वीरें

24 of 26
रेत कलाकृति बनाने के लिए मशहूर सुदर्शन पटनायक ने भी अपने हुनर के जरिए ओडिशा के बीच पर एक कलाकृति बनाते हुए इसकी निंदा की थी।

26/11 की बरसी पर देखिए हमले की 26 तस्वीरें

25 of 26
मुंबई में हुए इस हमले में भारतीय सेना ने अजमल कसाब को एक मात्र जिंदा आतंकवादी के रूप में पकड़ा था। इस आतंकी हमले में सैकड़ों लोगों की जान चली गई थी। कसाब के पकड़े जाने के बाद ही मौत का यह सिलसिला थमा था।

विज्ञापन

26/11 की बरसी पर देखिए हमले की 26 तस्वीरें

26 of 26
पाकिस्तान से करीब 10 आतंकवादी मुंबई में मौत का तांडव मचाने की तैयारी कर कर आए थे। बाकी नौ आतंकियों को तो भारतीय सेना ने मौत की नींद सुला दिया था, लेकिन एकमात्र जीवित आतंकवादी अजमल कसाब को कुछ दिन जेल में रखने के बाद फांसी के तख्ते पर चढ़ाया गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें