फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: पॉश इलाके में मिले 23 मासूम बच्चे, धर्मांतरण की आशंका

विज्ञापन
1 of 7
शास्त्रीनगर जैसे पॉश इलाके में 23 मासूम बच्चे बरामद होने पर बुधवार को हड़कंप मच गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बच्चों का रिकार्ड न होने पर देखरेख करने वालों पर सवाल उठाए। (ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ)
विज्ञापन

मेरठ: पॉश इलाके में मिले 23 मासूम बच्चे, धर्मांतरण की आशंका

2 of 7
धर्मांतरण के आरोप को देखते हुए बच्चों को बाल सदन और नारी निकेतन भेज दिया गया। चाइल्ड लाइन की निदेशिका अनीता राणा और बाल संरक्षण अधिकारी दीपिका भटनागर टीम के साथ शास्त्रीनगर ई ब्लाक पहुंचीं। वहां रिटायर कर्नल के मकान में 23 बच्चे मिले।
विज्ञापन

मेरठ: पॉश इलाके में मिले 23 मासूम बच्चे, धर्मांतरण की आशंका

3 of 7
उनके साथ अनीता गौड़, गगन अरोड़ा उर्फ राज, प्रेमलता और एक अमेरिकन युवती गैलिना केल्टिना मिली। पूछताछ करने पर अनीता गौड़ ने बताया कि उनकी दिल्ली में ईमैनुअल सेवा ग्रुप के नाम से संस्था है। जिसके डायरेक्टर अनीता गौड़ के पति दीपक गौड़ हैं।

मेरठ: पॉश इलाके में मिले 23 मासूम बच्चे, धर्मांतरण की आशंका

4 of 7
अनीता राणा ने बच्चों के रखने की परमीशन और उनके परिजनों का रिकार्ड मांगा, लेकिन संस्था के पास कोई रिकार्ड नहीं था। पूछताछ में बच्चों ने धर्मांतरण की बात कही। हंगामा हुआ तो मेडिकल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

मेरठ: पॉश इलाके में मिले 23 मासूम बच्चे, धर्मांतरण की आशंका

5 of 7
जिला प्रोबेशन अधिकारी पुष्पेंद्र कुमार ने जाकर मामले की जानकारी ली। करीब सात घंटे मामले की जांच की गई, लेकिन मामला स्पष्ट नहीं हुआ।
विज्ञापन

मेरठ: पॉश इलाके में मिले 23 मासूम बच्चे, धर्मांतरण की आशंका

6 of 7
जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि बच्चों को बगैर परमीशन के रखा जा रहा था। धर्मांतरण की बात बच्चों ने जरूर बताई। बच्चों को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सामने पेश किया, जिसके बाद आठ बच्चे बाल सदन शिफ्ट किए और 11 बच्चियों को नारी निकेतन भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ: पॉश इलाके में मिले 23 मासूम बच्चे, धर्मांतरण की आशंका

7 of 7
दो बच्चियों की मां नूतन जो बिहार से आई थी, उसको सौंपा गया। वहीं, बीना नाम की महिला को दो बच्चे (बेटा-बेटी) सौंप दिए गए। बीना अपने बच्चों की देखरेख के साथ वहां पर खाना बनाती थी। बच्चे यूपी, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और बिहार निवासी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें