फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमत्कार: 60 फीट पर फंसा किशन बाहर आकर मुस्कराया

विज्ञापन
1 of 10
यूपी के फीरोजाबाद में 150 फीट गहरे बोरवेल के गड्ढे में गिरे 2 साल के मासूम को 20 घंटे की मेहनत के बाद आखिरकार सकुशल बचा लिया गया। (सभी फोटो: अमर उजाला ब्यूरो, आगरा)
विज्ञापन

चमत्कार: 60 फीट पर फंसा किशन बाहर आकर मुस्कराया

2 of 10
जिले के गांव कमरपुर बैजुआ में ब्रजेश राजपूत का दो वर्षीय बालक किशन शुक्रवार को 12 बजे के आस-आस खेत के पास खेलते समय पैर फिसलने के कारण 150 फीट गहरे बोरवेल में जा गिरा था।
विज्ञापन

चमत्कार: 60 फीट पर फंसा किशन बाहर आकर मुस्कराया

3 of 10
बच्चे के रोने की आवाज सुनकर ब्रजेश उसे निकालने के लिए गड्ढे में घुसा लेकिन करीब 20 फीट की गहराई के बाद गड्ढा काफी संकरा होता गया और वह बाहर निकल आया।

चमत्कार: 60 फीट पर फंसा किशन बाहर आकर मुस्कराया

4 of 10
इसके बाद गांव वालों ने इस हादसे की सूचना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को दी।
विज्ञापन

चमत्कार: 60 फीट पर फंसा किशन बाहर आकर मुस्कराया

5 of 10
करीब 2 बजे डीएम विजय किरन आनंद, एएसपी देहात संजय यादव, एसडीएम शिकोहाबाद, सिरसागंज, सीओ व कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

चमत्कार: 60 फीट पर फंसा किशन बाहर आकर मुस्कराया

6 of 10
प्रशासन ने पहले दो जेसीबी मशीन मंगाकर खुदाई शुरू की। इसके बाद दो जेसीबी एवं एक फोकलेन मशीन और मंगाकर बचाव कार्य किया गया।
विज्ञापन

चमत्कार: 60 फीट पर फंसा किशन बाहर आकर मुस्कराया

7 of 10
करीब 20 फीट खुदाई करने के बाद अंदर देखा गया तो बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दे रही थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गड्ढे में आक्सीजन देनी शुरू कर दी।

चमत्कार: 60 फीट पर फंसा किशन बाहर आकर मुस्कराया

8 of 10
बोरवेल में बच्चा करीब 60 फीट की गहराई पर फंसा हुआ था और 65 फीट खुदाई करने के बाद बच्चे को सकुशल निकाल लिया गया।

चमत्कार: 60 फीट पर फंसा किशन बाहर आकर मुस्कराया

9 of 10
फिलहाल बच्चे को डॉक्टरों की एक टीम की निगरानी में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां बच्चे का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

चमत्कार: 60 फीट पर फंसा किशन बाहर आकर मुस्कराया

10 of 10
पुलिस और प्रशासनिक टीम ने बच्चे को बचाने के लिए रात-दिन मेहनत की और आखिरकार उनकी मेहनत सफल हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें