फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों ने कब-कब बनाया मासूमों को निशाना?

विज्ञापन
1 of 6
पाकिस्तान के पेशावर स्थित सैनिक स्कूल में हुए बर्बर आतंकी हमले के बाद पूरे पाकिस्तान में हाहाकार मचा हुआ है। आतंकियों की अंधाधुंध गोलीबारी ने 141 निर्दोष लोगों की जानें ले लीं। लेकिन ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब आतंकियों ने स्कूल को अपना निशाना बनाया है इससे पहले भी आतंकी मासूमों पर अपना कहर बरपा चुके हैं। जानिए स्कूलों पर हुए बड़े हमलों के बारे में। (सभी फोटो: साभार रेडिफ मेल)
विज्ञापन

आतंकियों ने कब-कब बनाया मासूमों को निशाना?

2 of 6
बेस्लॉन स्कूल हमला
एक सिंतबर साल 2004 का दिन रूस के इतिहास का सबसे मनहूस दिन माना जाता है। रूस के उत्तरी ओसेशिया में करीब 32 आतंकवादियों ने तीन दिन तक अपना कहर बरपाया। इस हमले में 300 लोगों की जान गई जिनमें से 186 बच्चे थे। आतंकियों ने 855 बच्चों समेत 1,181 लोगों को बंधक बनाया था।
विज्ञापन

आतंकियों ने कब-कब बनाया मासूमों को निशाना?

3 of 6
इराकी स्कूल में मोर्टार से हमला
8 जनवरी 2007 को पश्चिमी बगदाद के सुन्नी बाहुल्य जिले में स्थित खुलुद सेकेंण्ड्री स्कूल के आंगन में दो मोर्टार गिराए जाते हैं। इस हमले में चार लड़कियों की उसी वक्त मौत हो गई जबकि पांचवी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मरने वाली सभी लड़कियां 12 से 16 साल के बीच की उम्र की थीं।

आतंकियों ने कब-कब बनाया मासूमों को निशाना?

4 of 6
तालिबान ने मलाला की स्कूल बस पर किया हमला
अक्टूबर 2012 में स्वात घाटी के मिंगोरा क्षेत्र में एक स्कूल बस पर तालिबानियों ने हमला किया। उनका मुख्य निशाना मलाला युसूफजई थीं। तालिबानियों ने मलाला के सिर में एक गोली मारी। यूके के एक अस्पताल में इलाज के बाद मलाला ठीक हुईं।
विज्ञापन

आतंकियों ने कब-कब बनाया मासूमों को निशाना?

5 of 6
योब स्कूल में गोलीबारी
नाइजीरिया के योब स्टेट में मामुडो गांव में स्थित एक सरकारी बोर्डिंग स्कूल में हथियारबंद आतंकवादियों ने स्कूल में हमला कर दिया। आतंकियों ने स्कूल में घुसते ही गोलीबारी शुरू कर दी। इस स्कूल में करीब 1200 छात्र पढ़ते थे। इस हमले में काफी सारे छात्रों समेत 42 लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकियों ने कब-कब बनाया मासूमों को निशाना?

6 of 6
चिबॉक स्कूल की लड़कियों का अपहरण
14-15 अप्रैल साल 2014 की मध्यरात्रि को चिबॉक के बॉर्न स्टेट स्थित एक गवर्मेंट सेकेंण्ड्री स्कूल की 276 लड़कियों को नाइजीरिया के बोको हरम आतंकियों द्वारा बंधक बना लिया जाता है। आतंकी लड़कियों से जबरन इस्लाम कबूल करवा उनकी शादी करवा देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें