आगरा के शमसाबाद कस्बा में गुरुवार दोपहर दो समुदाय आमने सामने आ गए। बात इतनी सी थी कि एक किशोर को दूसरे समुदाय के युवक ने मोबाइल पर बात करने से मना किया था। इसी पर पहले उनके परिवारों में मारपीट हुई। [ब्यूरो/अमर उजाला, शमसाबाद (आगरा)]
विज्ञापन
आगरा: दो समुदायों में टकराव, जमकर हुआ पथराव
2 of 10
फिर दोनों तरफ से बोतलें और पत्थर फेंके गए। इसमें छह लोग घायल हो गए। दहशत और तनाव के चलते बाजार बंद हो गए। दोनों ओर से केस दर्ज कराया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों से एक -एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आगरा: दो समुदायों में टकराव, जमकर हुआ पथराव
3 of 10
बवाल मोहल्ला गोपालपुरा में दोपहर एक बजे शुरू हुआ। बलवीर का बेटा राजा (15) अपने घर के सामने शब्बीर के मकान के चबूतरे पर बैठकर मोबाइल पर बात कर रहा था। शब्बीर के बटे काले (32) ने उसे मना किया। इसी पर दोनों में कहासुनी हो गई।
आगरा: दो समुदायों में टकराव, जमकर हुआ पथराव
4 of 10
राजा का कहना है कि काले ने उसकी पिटाई की। उसे पिटता देख उसके परिवार की महिलाएं आ गईं। उधर, काले ने फोन कर अपने साथी बुला लिए। उन्हें आता देख राजा पक्ष से भी काफी लोग आ गए। दोनों के परिवारों के बीच मारपीट हुई।
विज्ञापन
आगरा: दो समुदायों में टकराव, जमकर हुआ पथराव
5 of 10
चश्मदीदों ने बताया कि इसके बाद दोनों ओर से पहले छतों से बोतलें फेंकी गई। इसमें बलवीर घायल हो गया। इसके बाद आमने-सामने पथराव हुआ। इसमें गुड्डी देवी, राजा, सुशील, दीपक, धर्मेंद्र घायल हो गए। बाजार बंद हो गए।
विज्ञापन
आगरा: दो समुदायों में टकराव, जमकर हुआ पथराव
6 of 10
उधर, पथराव के बाद पहुंची पुलिस को देख बलवाई भाग गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेजा। बाद में एसपीआरए अखिलेश नारायण सिंह, एसडीएम जेपी सिंह पुलिस और पीएसी के साथ पहुंचे।
विज्ञापन
आगरा: दो समुदायों में टकराव, जमकर हुआ पथराव
7 of 10
देर शाम बलवीर और सुरेश की ओर से दर्ज कराई गई बलवे की रिपोर्ट में इमरान, शकील, जाकिर, वसीम, फुरकान, हैदर, महराज, जमालू, टीकू, पप्पू, यूनिस, वाहिद, सद्दाम, पोदी, नीजम, साबिर, सइयो, सद्दीक, जहीद, बादशाह, पप्पू, चूहा, बबलू, युनुस के बेटे नामजद एवं 50-60 अज्ञात हैं।
आगरा: दो समुदायों में टकराव, जमकर हुआ पथराव
8 of 10
दूसरे पक्ष की ओर से दर्ज केस में राजा, बलवीर, सुशील, धर्मेंद्र, अवधेश और नवीन नामजद और 20-25 अज्ञात हैं। पुलिस ने बलवीर पक्ष से नवीन और शब्बीर पक्ष से काले को गिरफ्तार किया है। तनाव के मद्देनजर एसपीआरए कैंप किए हुए हैं।
आगरा: दो समुदायों में टकराव, जमकर हुआ पथराव
9 of 10
बता दें, शमसाबाद में सितंबर में भी सांप्रदायिक बवाल हुआ था, जिसके चलते पांच दिनों तक बाजार बंद रहे थे। तब आकाश गुप्ता नाम के युवक ने फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी से सांप्रदायिक तनाव फैला था।