फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत: बिना अनुमति जुलूस निकालने पर बवाल, तस्वीरें

विज्ञापन
1 of 9
ईद मिलादुन्नबी पर बुधवार को आधी रात बिना अनुमति निकाले गए जुलूस को रोकने पर हसन मियां कदीरी पक्ष के लोग पुलिस से भिड़ गए। लाठीचार्ज के बाद पथराव और फायरिंग शुरू हो गई। (ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत)
विज्ञापन

पीलीभीत: बिना अनुमति जुलूस निकालने पर बवाल, तस्वीरें

2 of 9
इस संघर्ष में एएसपी सुधीर सिंह समेत छह पुलिस कर्मी और जुलूस में शामिल 10 लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद शहर में तनाव का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

पीलीभीत: बिना अनुमति जुलूस निकालने पर बवाल, तस्वीरें

3 of 9
बारावफात के जुलूस को लेकर कई सालों से मुस्लिमों के दो गुटों के बीच विवाद चला आ रहा था। इस बार जब हसन मियां कदीरी ने परंपरागत जूलूस से अलग जुलूस निकालने की तैयारी शुरू की लेकिन उन्हें वैधानिक तौर पर अनुमति नहीं मिली।

पीलीभीत: बिना अनुमति जुलूस निकालने पर बवाल, तस्वीरें

4 of 9
रात 12 बजे के बाद हसन मियां कदीरी ने जैसे ही जुलूस निकलवाना शुरू किया, पुलिस ने उसे रोक दिया। इस पर बवाल शुरू हो गया। पुलिस ने जुलूस निकालने पर अड़े लोगों पर लाठीचार्ज किया तो भगदड़ मच गई। इसके बाद पथराव शुरू हो गया।
विज्ञापन

पीलीभीत: बिना अनुमति जुलूस निकालने पर बवाल, तस्वीरें

5 of 9
जवाब में पुलिस व पीएसी के जवानों ने आंसू गैस के गोले दागे। दोनों ओर से फायरिंग भी शुरू हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे डीएम मासूम अली सरवर और एसपी जवाहर ने हालात का जायजा लिया और पथराव-फायरिंग से बचने के लिए मस्जिद व आसपास के घरों में छिपे लोगों को निकलवाकर उनके घर भिजवाया।
विज्ञापन

पीलीभीत: बिना अनुमति जुलूस निकालने पर बवाल, तस्वीरें

6 of 9
गुरुवार की सुबह डीआईजी आरकेएस राठौर भी पीलीभीत पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी बृजेश सिंह की ओर से मौलाना हसन मियां कदीरी, उनके दो भाई अयूब कदीरी व इरफान कदीरी सहित 10 नामजद और 600 अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास, बलवा, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने, सरकारी आदेश का उल्लंघन करने सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पीलीभीत: बिना अनुमति जुलूस निकालने पर बवाल, तस्वीरें

7 of 9
विवादित जुलूस की अगुवाई करने वाले मौलाना हसन मियां कदीरी के मुताबिक एएसपी ने मौखिक रूप से 12 बजे के बाद जुलूस निकलवाने को कह दिया था। इस पर सभी लोग शांतिपूर्ण ढंग से मद्दे की पुलिया के पास इकट्ठे हुए थे।

पीलीभीत: बिना अनुमति जुलूस निकालने पर बवाल, तस्वीरें

8 of 9
प्रशासन के वादे के मुताबिक 12 बजे के बाद सभी लोग हाथ में धार्मिक झंडे लेकर जुलूस निकालने को तैयार ही हुए तभी एएसपी के ही निर्देश पर पुलिस ने ताबड़तोड़ लाठियां बरसानी शुरू कर दीं।
विज्ञापन

पीलीभीत: बिना अनुमति जुलूस निकालने पर बवाल, तस्वीरें

9 of 9
जान बचाकर लोग पड़ोस की मजार और मस्जिद में घुसे तो पीएसी के जवानों ने वहां भी पथराव किया। फिर पुलिस फायरिंग करने लगी। पुलिस ने जुलूस में शामिल न बच्चों को देखा न महिलाओं और बुजुर्गों को।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें