फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस समय कौन है इंडस्ट्री में नंबर 1, 2, 3.....10?

विज्ञापन
1 of 13
हाल ही में सलमान खान ने कहा कि भाड़ में गया नंबर 1, 2, 3। लेकिन बॉलीवुड इंडस्ट्री में हमेशा एक झगड़ा चलता रहता है कि नंबर वन कौन है? किसकी स्टारडम घट रही है? कौन तेजी से पॉपुलर हो रहा है? आइए, जानते हैं।
विज्ञापन

इस समय कौन है इंडस्ट्री में नंबर 1, 2, 3.....10?

2 of 13
फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्‍शन पर पैनी नजर रखने वाली वेबसाइट कोईमोई डॉट कॉम ने एक सूचकांक तैयार किया है। इसमें सैफ अली खान 100 अंकों के साथ 12वें नंबर पर हैं। आगे जानिए, क्या हैं वे तथ्य और कौन है नंबर वन।

विज्ञापन

इस समय कौन है इंडस्ट्री में नंबर 1, 2, 3.....10?

3 of 13
सूचकांग में अभिनेता को लेकर छह बातें शामिल की गई हैं, जिनके आधार पर उनकों अंक दिए गए हैं। इसमें फरहान अख्तर 11वें नंबर हैं। इनके पास भी 100 अंक हैं। लेकिन सूचकांक की शर्त के मुताबिक सैफ की तुलना में फरहान का प्रदर्शन बेहतर है। आगे स्लाइड में वो दस नाम जो हैं इंडस्ट्री के सबसे ताकतवर 10 हीरो।

इस समय कौन है इंडस्ट्री में नंबर 1, 2, 3.....10?

4 of 13
इस लिस्‍ट में 10वें नंबर पर हैं, अर्जुन कपूर। भले ही उनकी फिल्में इन दिनों उतना कमाल न कर पा रही हों, लेकिन अर्जुन की स्टारडम अभी बनी हुई है। लेकिन अर्जुन ये बिल्कुल अच्छा नहीं लगेगा कि उनके सबसे गहरे दोस्त उनसे आगे हैं।
विज्ञापन

इस समय कौन है इंडस्ट्री में नंबर 1, 2, 3.....10?

5 of 13
9वें नंबर पर हैं, इन दिनों सबसे ऊर्जावान अभिनेता रणवीर सिंह। लेकिन इतनी मेहनत के बाद भी वो 9वें नंबर पर ही हैं। उनसे आगे तो वो अभिनेता हैं, जिनकी हाल में कोई फिल्म भी नहीं आई।

विज्ञापन

इस समय कौन है इंडस्ट्री में नंबर 1, 2, 3.....10?

6 of 13
8वें स्‍थान पर हैं, जॉन अब्राहम। इस साल जॉन की कोई फिल्म नहीं आई है। इसके बावजूद वो इस श्रेणी में आठवें स्‍थान पर काबिज हैं। लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि उनसे आगे वो अभिनेता जो लगातार फ्लॉप हो रही है।
विज्ञापन

इस समय कौन है इंडस्ट्री में नंबर 1, 2, 3.....10?

7 of 13
जी हां, रणबीर कपूर की पिछली चार फिल्में लगातार फ्लॉप रही हैं, लेकिन वो अब भी इं‌डस्ट्री के लाडले बने हुए हैं। वो 7वें स्‍थान पर हैं।

इस समय कौन है इंडस्ट्री में नंबर 1, 2, 3.....10?

8 of 13
एक के बाद एक हिट फिल्में दे रहे बी-टाउन के खिलाड़ी कुमार यानि अक्षय कुमार छठें स्‍थान पर हैं। पर क्यों? आगे जानते हैं।

इस समय कौन है इंडस्ट्री में नंबर 1, 2, 3.....10?

9 of 13
पांचवें स्‍थान पर काबिज हैं, हृतिक रोशन। लेकिन वो कौन है, जिसने इन्हें पांचवे नंबर भेज दिया।

इस समय कौन है इंडस्ट्री में नंबर 1, 2, 3.....10?

10 of 13
वो हैं अपनी बढ़ती उम्र भी जवानों को टक्कर दे रहे अजय देवगन। अजय 500 प्वाइंट के साथ चौथे स्‍थान पर हैं। अब बचे तीन। जी हां, वही जो आप समझ रहे हैं। पर उनमें कौन है एक, कौन है तीन और कौन है दो।

इस समय कौन है इंडस्ट्री में नंबर 1, 2, 3.....10?

11 of 13
कोईमोई डॉट कॉम सूचकांक के मुताबिक खान बंधुओं में इन दिनों सबसे कमजोर प्रदर्शन है सलमान खान का। वो तीसरे नंबर पर हैं। इनके पास 850 अंक।

इस समय कौन है इंडस्ट्री में नंबर 1, 2, 3.....10?

12 of 13
किंग खान। खिसक गए हैं दूसरे नंबर पर। उन्हें मात देने वाला है...

विज्ञापन

इस समय कौन है इंडस्ट्री में नंबर 1, 2, 3.....10?

13 of 13
आमिर खान। मिस्टर परफेक्टनिश एक नंबर पर हैं। इनके पास 950 अंक। दरअसल, कोईमोई डॉट बॉक्स ऑफिस कलेक्‍शन के आधार पर ये रेटिंग तैयार की है। इसके छह आधार हैं। पूरे कैरियर में किसी अभिनेता की 100 करोड़ी, 200 करोड़ी और 300 करोड़ी क्लब में शामिल होने वाली फिल्में। विदेशों में सफल होने वाली फिल्में। सब पर एक नियत अंक दिए जाते हैं। दो अभिनेताओं टाई होने पर उनकी फिल्मों के प्रदर्शन के आधार पर तय किया गया है। यहां क्लिक करके वो वेबसाइट देख सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें