फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टार खानों के साथ आगाज करने वाली ये हीरोइनें अब कहां हैं?

Mon, 02 Nov 2015 04:20 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
पहली ही फिल्म में सलमान, शाहरुख और आमिर की हीरोइन बनीं और फिल्में भी सुपर हिट हुईं। लेकिन आज बड़े परदे से गायब हैं ये हीरइनें।
विज्ञापन

स्टार खानों के साथ आगाज करने वाली ये हीरोइनें अब कहां हैं?

2 of 8
फिल्म मैंने प्यार किया में सलमान खान की हीरोइन बनकर भाग्यश्री ने फिल्मी जगत में कदम रखा। फिल्म जबरदस्त हिट हुई, आज भी इस फिल्म के गाने लोगों की जुबां पर रहते हैं। लेकिन भाग्यश्री की एक शर्त उन्हें ले डूबी। भाग्यश्री ने फिल्म निर्माताओं के सामने शर्त रखी कि वो केवल अपने पति के साथ ही फिल्म करेंगी। भाग्यश्री ने सिनेमा छोड़ दिया लेकिन अक्सर पार्टियों में देखी जाती हैं।
विज्ञापन

स्टार खानों के साथ आगाज करने वाली ये हीरोइनें अब कहां हैं?

3 of 8
भूमिका चावला। इस खूबसूरत अदाकारा ने भी सलमान की हीरोइन बन फिल्म तेरे नाम से रुपहले परदे पर एंट्री की। इसके बाद अभिषेक के साथ भूमिका फिल्म रन में नजर आईं। लेकिन योगा गुरू भरत ठाकुर से शादी करने बाद से बड़े परदे पर भूमिका नहीं दिखीं।

स्टार खानों के साथ आगाज करने वाली ये हीरोइनें अब कहां हैं?

4 of 8
साल 2004 में शाहरुख खान की हिट फिल्म स्वदेश में गायत्री जोशी हीरोइन थीं। लेकिन साल 2005 में कारोबारी विकास ओबरॉय से शादी करने के बाद फिर कभी ये फिल्मों में नहीं दिखीं।
विज्ञापन

स्टार खानों के साथ आगाज करने वाली ये हीरोइनें अब कहां हैं?

5 of 8
स्नेहा उल्लाल ने साल 2005 में सलमान की हीरोइन के तौर पर फिल्म लकी से हिंदी फिल्मों में कदम रखा। इसके बाद साल 2007 में जाने भी दो यारो, 2009 में क्लिक और अब 2015 में बेजुबान इश्क में स्नेहा नजर आईं। लेकिन स्नेहा की फिल्मों में अंतर इतना है कि रुपहले परदे पर ये न के बराबर ही लगती हैं। स्नेहा के बारे में कहा जाता रहा है कि ये पूर्व मिस वर्ल्ड और अदाकारा ऐश्वर्या राय की हूबहू लगती हैं।
विज्ञापन

स्टार खानों के साथ आगाज करने वाली ये हीरोइनें अब कहां हैं?

6 of 8
फिल्म सनम बेवफा में सलमान की हीरोइन बनकर चांदनी ठाकुर ने फिल्मी जगत में दमदार एंट्री की। लेकिन अब ये हीरोइन कहां है, कोई पता नहीं।
विज्ञापन

स्टार खानों के साथ आगाज करने वाली ये हीरोइनें अब कहां हैं?

7 of 8
मॉडलिंग की दुनिया से फिल्मों में एंट्री तक सुचित्रा कृष्णमूर्ति ग्लैमर की दुनिया का जाना-माना नाम रही हैं। सुचित्रा ने साल 1994 फिल्म कभी हां कभी ना से शाहरुख खान की हीरोइन बनकर फिल्मों में एंट्री की। इसके बाद कुछ एक फिल्मों में सुचित्रा और नजर आईं। लेकिन मौजूदा वक्त में ये बड़े परदे से गायब हैं। सुचित्रा जाने-माने निर्माता-निर्देशक और कलाकार शेखर कपूर की पत्नी हैं।
विज्ञापन

स्टार खानों के साथ आगाज करने वाली ये हीरोइनें अब कहां हैं?

8 of 8
ग्रेसी सिंह ने फिल्म लगान से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की। इसके बाद ग्रेसी ने मुन्ना बाई एमबीबीएस में काम किया। दोनों ही फिल्में जबरदस्त हिट साबित हुईं। लेकिन फिल्मों में शानदार एंट्री करने के बावजूद ग्रेसी गायब हो गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें