विक्की डोनर को भला कौन भूल सकता है। फिल्म आने पर कोई सोच भी सकता था कि इसे इतना पसंद किया जाएगा, और फ्लॉप कही जा रही यह फिल्म लोगों की प्रशंसा के चलते हिट हो जाएगी।
विज्ञापन
जब 'माउथ पब्लिसिटी' बनी इस फिल्मों की खेवनहार
2 of 7
कुछ ऐसा ही हुआ फिल्म लंचबॉक्स के साथ। जिसने भी यह फिल्म देखी तारीफ किए बगैर नहीं रह सका। सो माउथ पब्लिसिटी ने इस फिल्म की भी नैया पार लगाई।
विज्ञापन
जब 'माउथ पब्लिसिटी' बनी इस फिल्मों की खेवनहार
3 of 7
बदलापुर को भला कौन भूल सकता है। नवाजुद्दीन सिद्वीकी की अदाकारी दर्शकों पर छाप छोड़ गई। फिल्म की माउथ पब्लिसिटी ने इस फिल्म को बड़ा हिट करवा डाला। जबकि फिल्म में हिंसा के भी दृश्य थे।
जब 'माउथ पब्लिसिटी' बनी इस फिल्मों की खेवनहार
4 of 7
अक्षय कुमार की बेबी शुरूआत में ठंडी रही। लेकिन माउथ पिब्लिसिटी ने इस फिल्म की नैया पार लगवा दी।
विज्ञापन
जब 'माउथ पब्लिसिटी' बनी इस फिल्मों की खेवनहार
5 of 7
यशराज बैनर तले बनी 'दम लगा के हईशा' का कुछ खास प्रमोशन नहीं हुआ। जबकि इसके साथ रिलीज नाना पाटेकर की फिल्म अब तक छप्पन2 की ही चर्चाएं हर ओर थीं। दोनों फिल्मों ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ठंडी ओपनिंग की। लेकिन जिसने भी 'दम लगा के हईशा' देखी उसने फिल्म की दिल खोल कर प्रशंसा की। जिसका प्रभाव ये हुआ कि वीकेंड आते-आते फिल्म देखने आने वालों की संख्या बढती गई। जिसके चलते छोटे बजट की यह फिल्म सफल हो गई। जबकि नाना पाटेकर की फ्लॉप।
विज्ञापन
जब 'माउथ पब्लिसिटी' बनी इस फिल्मों की खेवनहार
6 of 7
विशाल भारद्वाज की यह फिल्म ऋतिक रोशन की बैंग-बैंग के साथ रिलीज हुई थी। जहां बैंग बैंग एक विशुद्व मनोरंजक फिल्म थी तो वहीं हैदर को खास वर्ग के लोग ही देखना पसंद करते। लेकिन फिल्म की समीक्षकों और दर्शकों ने इतनी तारीफ की हर कोई इस फिल्म को देखने के लिए मचल उठा। जिसके चलते फिल्म सफल हो गई। फिल्म फेयर अवार्ड में भी फिल्म के जलवे रहे।
कंगना की 'क्वीन' माधुरी और जूही चावला की गुलाब गैंग के साथ रिलीज हुई थी। फिल्म का उतना प्रमोशन नहीं हुआ जितना कि गुलाब गैंग का। पहले दिन इस फिल्म ने कुछ खास कमाई नहीं की। लेकिन समीक्षकों और दर्शकों ने फिल्म की जमकर सराहना की। सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म की खूब चर्चा लोगों ने की। जिसका फायदा यह हुआ कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस माउथ पब्लिसिटी के चलते सफल हो गई। जबकि इसके साथ रिलीज हुई फिल्में गुलाब गैंग और टोटल स्यापा फ्लॉप हो गईं। यानी इस फिल्म को दर्शकों की तारीफों ने हिट करवा दिया।