फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या हुआ, जब पाकिस्तान गए भारतीय 'हीरो', तस्वीरें

विज्ञापन
1 of 7
सलमान खान आने वाले फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में एक पाकिस्तानी लड़की को बचाकर पाकिस्तान ले जाते दिखेंगे। एक गूंगी लड़की को पाक तक पहुंचाने की कोशिश है 'बजरंगी भाईजान'।
विज्ञापन

क्या हुआ, जब पाकिस्तान गए भारतीय 'हीरो', तस्वीरें

2 of 7
'वेलकम टू कराची' कल ही रिलीज हुई है। इस फिल्म की कहानी भी दो ऐसे लोगों के इर्द-गिर्द घूमती है जो गलती से कराची पहुंच गए हैं और वहां आतंकी समूह से उनका पाला पड़ता है। अरशद वारसी और जैकी भगनानी इस फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन

क्या हुआ, जब पाकिस्तान गए भारतीय 'हीरो', तस्वीरें

3 of 7
भारत विभाजन के वक्त अपना सबकुछ गंवाने वाले महान धावक मिल्खा सिंह की जिंदगी पर बनी फिल्म है 'भाग मिल्खा भाग'। फरहान अख्तर ने इसमें मिल्खा का किरदार निभाया है। फिल्म में हीरो पाकिस्तान पहुंचता है तो बचपन की यादों में खो जाता है। पाकिस्तानी एथलीट को पछाड़ने पर जनरल अय्यूब खान मिल्खा सिंह को 'फ्लाइंग सिख' कहकर बुलाते हैं।

क्या हुआ, जब पाकिस्तान गए भारतीय 'हीरो', तस्वीरें

4 of 7
2004 को आई 'वीर-जारा' में शाहरुख खान प्रीति जिंटा को लेने पाकिस्तान जाते हैं। जिन्हे वो एक हादसे में बचाते हुए दिल दे बैठते हैं और पहुंच जाते हैं उन्हे लेने पाकिस्तान। लेकिन वहां उन्हे गिरफ्तार कर लिया जाता है और 22 साल वो पाक की जेल में गुजारते हैं। फिल्म में शाहरूख खान वीर और प्रीति जिंटा जारा के किरदार में नजर आए थे।

विज्ञापन

क्या हुआ, जब पाकिस्तान गए भारतीय 'हीरो', तस्वीरें

5 of 7
2007 में आई '1971' उन सैनिकों की कहानी है जो 1971 के युद्ध के दौरान पाकिस्तान में बंदी बना लिए गए थे। सैनिकों की ये टुकड़ी वर्षों पाकिस्तान की जेलों में सड़ती रहती हैं। ये फिल्म सच्ची कहानी पर आधारित है। फिल्म में मनोज वाजपेयी मुख्य किरदार में थे।

विज्ञापन

क्या हुआ, जब पाकिस्तान गए भारतीय 'हीरो', तस्वीरें

6 of 7
बंटवारे की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल मुख्य किरदारों में थे। इस फिल्म में जब अपनी पत्नी को लेने हीरो पाक जाता है तो उसे वहां मारने की कोशिश की जाती है।  कैसे फिल्म का नायक अपनी पत्नी को वपिस अपने मुल्क लाता है यही फिल्म में दिखाया गया। 'गदर' 2001 में आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या हुआ, जब पाकिस्तान गए भारतीय 'हीरो', तस्वीरें

7 of 7
'हिना' कश्मीर की वादियों मे फिल्माई गई थी। जिसमें श्रीनगर के रहने वाले फिल्म के हीरो ऋषि कपूर एक दुर्घटना के बाद नदी में बहकर पाकिस्तान पहुंच जाता है। याद्दाश्त खो चुका फिल्म का नायक वहां की एक लड़की हिना से प्यार करने लगता है। 1991 की इस फिल्म में हिना का किरदार जैबा बख्तियार ने निभाया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें