हाल ही में रिलीज हुई फिल्म हेट स्टोरी 3 में से सेंसर बोर्ड ने कई अंतरंग सीन कटवा दिए थे। दर्शक भले ही इन सीन के कटने से खुश न हों लेकिन बिपाशा बसु को राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
साथी को दूसरे संग अंतरंग होते देख सितारों पर क्या गुजरती है?
2 of 13
बॉलीवुडलाइफ डॉट कॉम की खबर के मुताबिक जब से करण सिंह ग्रोवर और जरीन खान की नजदीकियों की खबरें आ रही थीं तब से बिपाशा अपने और करण के रिश्ते को लेकर थोड़ी डरी हुई थीं। शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म को जब बिपाशा देखकर बाहर निकलीं तो काफी खुश और संतुष्ट नजर आईं। वैसे सूत्रों की मानें तो बिपाशा को करण की एक्टिंग ही सबसे अच्छी लगी थी।
विज्ञापन
साथी को दूसरे संग अंतरंग होते देख सितारों पर क्या गुजरती है?
3 of 13
कैटरीना कैफ को रणबीर कपूर का फिल्म तमाशा में पूर्व प्रेमिका दीपिका के साथ काम करने पर कैसा लगा था ये उन्होंने खुद बयान कर दिया था। उनके बयान ने सब हिला कर रख दिया है।
साथी को दूसरे संग अंतरंग होते देख सितारों पर क्या गुजरती है?
4 of 13
हालांकि फिल्म में कोई अतरंग सीन नहीं थे लेकिन गहरा किसिंग सीन जरूर था। ऐसे में कैटरीना का यह कहना कि वे असल में नहीं चाहती थीं कि रणबीर तमाशा में काम करें, चौंका देता है। कैटरीना ने कहा था कि वे रणबीर को नहीं बताती कि उन्हें क्या करना चाहिए या क्या नहीं लेकिन वे दिल से नहीं चाहती थीं कि रणबीर ये फिल्म करें।
विज्ञापन
साथी को दूसरे संग अंतरंग होते देख सितारों पर क्या गुजरती है?
5 of 13
सीरियल किसर कहे जाने वाले इमरान हाशमी ने करण जोहर के शो कॉफी विद करण पर इमरान ने खुद बताया था कि जब उनकी पत्नी उनके साथ मर्डर 2 देखने गई थीं तो क्य़ा हुआ था।
विज्ञापन
साथी को दूसरे संग अंतरंग होते देख सितारों पर क्या गुजरती है?
6 of 13
उनकी पत्नी परवीन को नहीं पता था कि मर्डर2 इरॉटिक थ्रिलर फिल्म है। ऐसे में जब उन्होंने इमरान और जैकलीन के बीच गरे अंतरंग सीन देखे तो देखती ही रह गईं। इमरान की कलाई परवीन के हाथ में थी और जब तक वे फिल्म देखकर बाहर निकले, तब तक उनकी कलाई पर नाखूनों के निशान आ चुके थे।
विज्ञापन
साथी को दूसरे संग अंतरंग होते देख सितारों पर क्या गुजरती है?
7 of 13
अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट की मांग पर हॉट इंटीमेट सीन देने में उन्होंने कभी मनाही नहीं की। अक्षय की पत्नी ट्विंकल खुद भी हीरोइन रही हैं और जानती है कि हीरो हीरोइन के बीच ऐसे सीन स्क्रिप्ट की मांग होते हैं। लेकिन एक फिल्म के दौरान उनका भी पारा चढ़ गया था।
साथी को दूसरे संग अंतरंग होते देख सितारों पर क्या गुजरती है?
8 of 13
खबरों की मानें तो ट्विंकल फिल्म ऐतराज में प्रियंका और अक्षय के बीच बढ़ती नजदीकियों से खुश नहीं थीं। तब से अब तक काफी साल बीत गए हैं लेकिन अक्षय-प्रियंका की हिट जोड़ी दोबारा पर्दे पर देखने को नहीं मिली।
साथी को दूसरे संग अंतरंग होते देख सितारों पर क्या गुजरती है?
9 of 13
शाहरुख की पत्नी गौरी भी बखूबी समझती हैं कि उनके सुपरस्टार पति को नई-नई हीरोइनों के साथ रोमांस करना ही पड़ता है। उन्हें शाहरुख के रोमांटिक दृश्यों से कभी परेशानी नहीं हुई सिवाए एक बार के।
साथी को दूसरे संग अंतरंग होते देख सितारों पर क्या गुजरती है?
10 of 13
काजोल ने पति अजय के साथ कई हिट फिल्में दी हैं लेकिन दोस्त शाहरुख के साथ उनकी ऑन और ऑफस्क्रीन केमिस्ट्री हमेशा पसंद की गई। लेकिन सच्चाई तो यह है कि काजोल-शाहरुख की इस दोस्ती ने अजय देवगन को हमेशा तंग किया है।
साथी को दूसरे संग अंतरंग होते देख सितारों पर क्या गुजरती है?
11 of 13
हमेशा से ये खबरें रही हैं कि गौरी को शाहरुख औऱ प्रियंका की बढ़ती नजदीकियों से असहजता हुई थी। कहा तो यह भी जाता है कि इसीलिए गौरी ने शाहरुख को प्रियंका के साथ काम करने से मना कर दिया था।
साथी को दूसरे संग अंतरंग होते देख सितारों पर क्या गुजरती है?
12 of 13
अजय को काजोल का शहरुख के साथ काम करना और क्लोज सीन देना पसंद नहीं आता था। शुरुआती सालों में इसी वजह से अजय ने काजोल को शाहरुख के साथ फिल्म बादशाह में काम करने से मना कर दिया था। हालांकि तब से लेकर अब तक काजोल-शाहरुख कई फिल्में कर चुके हैं।
साथी को दूसरे संग अंतरंग होते देख सितारों पर क्या गुजरती है?
13 of 13
करीना और सैफ ने अपने अपने को स्टार के साथ अंतरंग सीन दिए हैं। शादी के शुरू-शुरू में तो इन्हें एक दूसरे को किसी और के साथ इंटीमेट होते देखना गवारा नहीं होता था। ये दोनों ही कई इंटरव्यू में साफ कह चुके हैं कि इन्हें अपने पार्टनर को दूसरे के करीब आते देख जलन होती है।